इंदिरा गांधी की जयंती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में महिलाओं का हुजूम, राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते दिखी नारी शक्ति

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारी संख्या में महिलाएं साथ चल रही हैं।

फोटो: @bharatjodo
फोटो: @bharatjodo
user

नवजीवन डेस्क

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस खास मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आज महिलाएं चल रही हैं। आज इस यात्रा में महिला सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता शामिल हो रही हैं।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक जयराम रमेश ने बताया था कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। इस यात्रा में महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से भी कांग्रेस पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगी।

फोटो: @bharatjodo
इंदिरा गांधी की जयंती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में महिलाओं का हुजूम, राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते दिखी नारी शक्ति
इंदिरा गांधी की जयंती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में महिलाओं का हुजूम, राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते दिखी नारी शक्ति
इंदिरा गांधी की जयंती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में महिलाओं का हुजूम, राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते दिखी नारी शक्ति
इंदिरा गांधी की जयंती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में महिलाओं का हुजूम, राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते दिखी नारी शक्ति
इंदिरा गांधी की जयंती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में महिलाओं का हुजूम, राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते दिखी नारी शक्ति

आज भारत जोड़ो यात्रा के पदयात्री बुलढाणा जिले के शेगांव में गजानन दादा पाटिल मार्केटयार्ड से सुबह छह बजे जलंब के लिए रवाना हुए। पैदल मार्च भेस्तान से होकर गुजरेगा और जिले के जलगांव जमोद कस्बे में रात्रि विश्राम किया जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र तक का पैदल सफर तय कर चुके हैं।


‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसके तहत अभी तक महाराष्ट्र के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia