विश्व साइकिल दिवस: आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही साइकिल कंपनी एटलस बंद, जानें नोटिस में क्या कहा?

बुधवार को कंपनी प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी कर कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई। कर्मचारियों से कहा गया है कि साप्ताहिक अवकाश छोड़कर अन्य सभी दिन अपने समय पर आकर कंपनी के गेट पर हाजिरी लगाएं, जिससे वह कंपनी बंद होने पर वेतन पाने के हकदार रहे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल कंपनी एटलस बंद करने की घोषणा की है। खबरों के मुताबिक, एटलस साइकिल (हरियाणा) लिमटेड साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइच-4 को कंपनी प्रबंधन ने आर्थिक संकट के चलते बंद कर दिया है। बुधवार को कंपनी प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी कर कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई।

विश्व साइकिल दिवस: आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही  साइकिल कंपनी एटलस बंद, जानें  नोटिस में  क्या कहा?

कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कंपनी के पास पैसा नहीं होने के चलते प्रोडक्शन बंद किया जा रहा है। साथ ही कहा कि जब तक कंपनी के पास पैसे का प्रबंध नहीं होता तब तक कंपनी दोबारा नहीं चल सकती है। नोटिस में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को पता है कि कंपनी पिछले कई वर्षों से भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। कंपनी ने उपलब्ध सभी फंट को खर्च कर दिए हैं। और स्थिती यह है कि कोई आय के स्त्रोत नहीं बचे हैं। यहां तक दैनिक कांमों के लिए भी पैसे नहीं है। इसलिए कंपनी को बंद करने के फैसला लिया गया है।

नोटिस में कर्मचारियों से कहा गया है कि साप्ताहिक अवकाश छोड़कर अन्य सभी दिन अपने समय पर आकर कंपनी के गेट प हाजिरी लगाएं, जिससे वह कंपनी बंद होने पर वेतन पाने के हकदार रहे।


साहिबाबाद स्थित इस फैक्ट्री को बंद करने की फरमा के बाद यहां काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एक कर्मचारी ने बताया कि कारखाना बंद होने से लगभग 450 कर्मचारी सीधे तौर पर प्रभाभित हुए हैं। वहीं अस्थाई तौर पर प्रभावित लोगों को मिला लें तो फैक्ट्री बंद होने से 700 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia