भारत समेत कई देशों में ठप हुआ X, ऐप और वेब दोनों पर दिक्कत, हजारों यूजर्स हुए परेशान
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स की वेबसाइट अलग-अलग ब्राउजर्स पर ठीक से काम नहीं कर रही है, जबकि एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर भी कंटेंट लोड नहीं हो पा रहा है। यूजर्स अपनी फीड रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं और पोस्ट देखने या अपडेट करने में भी दिक्कत आ रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) एक बार फिर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है, जिससे भारत समेत कई देशों के हजारों यूजर्स इसे ऐपर और वेब दोनों पर इस्तेमाल करने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं। हालांकि, एक्स की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान या जानकारी नहीं दी गई है।
डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यह आउटेज शाम करीब 8:30 बजे (भारतीय समय) के आसपास शुरू हुआ। इस दौरान यूजर्स को वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर समस्याओं का सामना करना पड़ा। हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि वे न तो नए पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही फीड लोड हो रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स की वेबसाइट अलग-अलग ब्राउजर्स पर ठीक से काम नहीं कर रही है, जबकि Android और iOS ऐप पर भी कंटेंट लोड नहीं हो पा रहा है। यूजर्स अपनी फीड रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं और पोस्ट देखने या अपडेट करने में भी दिक्कत आ रही है।
डाउनडिटेक्टर के डेटा से संकेत मिलता है कि इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर भारत में देखा जा रहा है। जैसे-जैसे समस्या बढ़ी, यूजर्स ने अन्य प्लेटफॉर्म्स पर जाकर इसकी शिकायत और जानकारी साझा करनी शुरू कर दी। फिलहाल एक्स की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तकनीकी समस्या की असली वजह क्या है और इसे कब तक ठीक किया जाएगा, इस बारे में भी अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है।