उफान पर यमुना, दहशत में दिल्ली! 45 साल का टूटा रिकॉर्ड, जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंचा, निचले इलाके डूबे

यमुना का पानी तेजी से दिल्ली में घुसता चला जा रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निचले इलाके डूबे।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निचले इलाके डूबे।
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। राजाधानी में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गया था। इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी।

दिल्ली के निचले इलाके पानी में डूबे

यमुना का पानी तेजी से दिल्ली में घुसता चला जा रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों के कई रास्ते बंद हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। इन इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के जलस्तर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी। इस मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे।


क्यों बढ़ा यमुना का जलस्तर?

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली के आसपास के तमाम बांधों में क्षमता से अधिक पानी जमा हो गया है। इन बांधों के फाटक खोल दिए गए हैं। यही वजह है कि यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। यमुना में पानी आने से निचले इलाके में पानी में डूब गए हैं।

दिल्ली वासियों को कब तक मिलेगी राहत?

दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिनों तक राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अलर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी राज्यों में रुक रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। अगर ऐसा हुआ तो इससे पहाड़ी नदियों के साथ दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों से होकर गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। जाहिर इसका असकर यमुना नदी के जलस्तर पर भी पड़ेगा। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia