दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट
युमना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों को लोग खुद खाली करने लगे हैं। स्थानीय निवासी सुशील ने कहा कि पानी का स्तर काफी बढ़ रहा है। हम अपना कुछ सामान ले आए हैं, लेकिन कुछ सामान अभी भी वहीं रह गया है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर की खतरे की सीमा को पार कर चुका है। ऐसे में राजधानी के निचले इलाकों में यमुना का पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने चेतावनी दी है कि यह स्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है, जो बड़ा आपदा संकेत है।
युमना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों को लोग खुद खाली करने लगे हैं। स्थानीय निवासी सुशील ने कहा, "पानी का स्तर काफी बढ़ रहा है। हम अपना कुछ सामान ले आए हैं, लेकिन कुछ सामान अभी भी वहीं रह गया है।"
अलर्ट पर प्रशासन
यमुना के बढ़ते जलतस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश दिए गए कि यमुना का पानी मुख्य मार्गों तक ना पहुंचने पाए और यातायात बाधित न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं जाएं।
फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है, और एसडीआरएफ, NCC, साथ ही अन्य एजेंसियां अलर्ट पर हैं
बाढ़ संभावित इलाकों में तैयारी
शास्त्री पार्क और अन्य निचले इलाकों में परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि यमुना का जलस्तर 206 मीटर के स्तर को पार करता है तो बड़े पैमाने पर निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकाला जाएगा।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia