यति नरसिंहानंद ने फिर उगला जहर, कहा- 'हिंदुओं, हर घर तिरंगा अभियान का करो बहिष्कार, लगाओ भगवा ध्वज'

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से कहा, ''तिरंगे का बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।'

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोदी सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। वहीं गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने इस अभियान का विरोध किया है। उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वे इस अभियान का बहिष्कार करें।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, उन्होंने हिंदुओं से कहा, ''तिरंगे का बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।''

दैनिक भास्कर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि 'इस देश में तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। यह अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक ऐसी कंपनी को दिया गया है जिसका मालिक सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान है।'

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हिंदू हैं। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं, वे चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए, लेकिन सरकार बनने के बाद वे सरकारी ठेके भी मुसलमानों को दे देते हैं।


नरसिंहानंद गिरि इतना पर नहीं माने, उन्होंने आगे उगलते हुए कहा, 'यह अभियान हिंदुओं ने खिलाफ षडयंत्र है। हिंदुओ! अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस अभियान का बहिष्कार करो। घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा लगा लो, लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो।'

उन्होंने आगे कहा कि इन नेताओं को सबक सिखाओ। उन्होंने अजीबो गरीब तर्क देते हुए कहा, 'किसी भी मुसलमान के पास जब हिंदू का पैसा जाता है तो वह जिहाद के लिए जकात देता है और वही जकात का पैसा हिंदुओं और हिंदुओं के बच्चों के कत्ल के लिए काम आता है। तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।'


नरसिंहानंद गिरि का जहर उगलने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी आलोचना हो रही है।

नरसिंहानंद गिरि के जहरीले बोल आज के ही नहीं है। इससे पहले कई बार वे विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले वायरल वीडियो में नरसिंहानंद गिरि कहा था कि ‘महात्मा गांधी ने हजारों हिंदुओं की हत्या करवा दी। भारत में मुसलमानों का अधिकार करवा दिया। उनकी वजह से 100 करोड़ की हिंदू कम्युनिटी के पास आज भी एक इंच रहने के लिए अपनी जगह नहीं है। आज भी इसके कारण हमारे संत-महात्मा जेल जा रहे हैं। वायरल वीडियो में नरसिंहानंद गिरि ने महात्मा गांधी को लेकर कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था।


हरिद्वार में दिसंबर, 2021 में धर्म संसद के दौरान हेट स्पीच पर वह एक महीने से ज्यादा जेल में बंद रहे थे। विवादित बयानों की वजह से नरसिंहानंद गिरि को कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia