योगेंद्र यादव बोले-'भारत जोड़ो यात्रा' से BJP को होने लगी दिक्कत, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत खबर

योगेंद्र यादव ने बताया कि पदयात्रा के दौरान सड़क के किनारे लोगों का हुजूम दिख रहा है। कोई जवाहरलाल नेहरू बनकर, तो कोई इंदिरा गांधी बनकर भारत यात्रियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। इस यात्रा में योगेंद्र यादव भी शामिल हुए हैं। योगेंद्र यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वो यात्रा क्या जिसमें कष्ट ना हो। हमने जब जब यात्राएं की है उसमें किसी ना किसी परेशानी का सामना किया होगा। वहीं कष्ट यात्रा के उद्देश्य को बेहतर बनाता है। योगेंद्र यादव ने कहा कि कष्ट भी एक कर्तव्य है। ऐसे ही संविधान को बचाना भी एक कर्तव्य है। योगेंद्र यादव ने कहा कि ये यात्रा भी एक कर्तव्य की यात्रा के तौर पर देखी जानी चाहिए।

योगेंद्र यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यात्रा से बीजेपी वाले परेशान है यही वजह है कि कांग्रेस की कंटेनर की तस्वीर बताकर महाराष्ट्र की लग्जरी बसों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। योगेंद्र यादव ने कहा कि तीर निशाने पर लगा है, इसका मतलब वो परेशान तो हैं।

योगेंद्र यादव ने बताया कि पदयात्रा के दौरान सड़क के किनारे लोगों का हुजूम दिख रहा है। कोई जवाहर लाल नेहरू बनकर, तो कोई इंदिरा गांधी बनकर भारत यात्रियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। योगेंद्र यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान ये महसूस किया गया कि इस यात्रा को लेकर नए नए नारे भी बन रहे हैं। जैसे 'मिलकर जोड़ो, खुशी से जोड़ो, भारत जोड़ो भारत जोड़ो' ..योगेंद्र यादव ने बताया कि 'वो तोड़ेंगे हम जोड़ेंगे', 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' जैसे नारों का भी इस्तेमाल हो रहा है। योगेंद्र यादव ने अपील की है कि इस यात्रों से सभी को जुड़ना चाहिए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */