योगी सरकार बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी नकारात्मक राजनीति कर रही, डिंपल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी की ओर से विदेश में दिए गए बयान का समर्थन करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि अगर सच्चाई को बोला जाए, तो सच कभी झूठ नहीं हो सकता। पूरा देश जनता है कि आज रोजगार नहीं है, देश यह भी जनता है की महिलाओं की क्या स्थिति है।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव मंगलवार को मैनपुरी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी नकारात्मक राजनीति कर रही है।

'वक्फ बोर्ड बिल पर ओवैसी मुसलमानों को भड़का रहे हैं', बीजेपी की ओर से ओवैसी पर लगाए गए इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मैं समझती हूं कि ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी में यह बिल गया है और वहां पर विस्तार से चर्चा होगी और फिर इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। जेपीसी में सभी पार्टी के सांसद मौजूद हैं।"


सुलतानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर उन्होंने कहा, "यह बहुत ही निराशाजनक है। यह कहीं न कहीं मानवता, संविधान, न्यायिक प्रक्रिया भी हत्या है। बीजेपी खुद को आस्था से जोड़ती है, लेकिन प्रदेश में इस तरह की बातें हो रही है, इससे प्रदेश में गलत संदेश जा रहा है"

 राहुल गांधी की ओर से विदेश में दिए गए बयान का समर्थन करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि अगर सच्चाई को बोला जाए, तो सच कभी झूठ नहीं हो सकता। पूरा देश जनता है कि आज रोजगार नहीं है, देश यह भी जनता है की महिलाओं की क्या स्थिति है।


 कानपुर रेल हादसे पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के बयान, 'गोधरा जैसा कांड करने की साजिश रची जा रही', पर डिंपल यादव ने कहा कि मैं समझती हूं कि ये लोग इस तरह की अफवाह फैला कर विभाजन के बीज को अंकुरित करना चाहते हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम से यूपी की बीजेपी सरकार बौखलाई हुई है और आने वाले चुनाव में धांधली का सहारा ले सकती है। हालांकि, मतदाता जागरूक हैं और आप देखेंगे कि समाजवादी पार्टी और हमारे गठबंधन को ज्यादा सीटें म‍िलेंगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia