बुलडोजर कर्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, कहा- लोकतंत्र को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र नहीं होगा कामयाब

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि देश भर में भाजपाई बुलडोजरतंत्र लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहा है। गांधी जी को कुचलने की कोशिश कर रहा है। मगर भाजपाई हुकूमत न लोकतंत्र को कुचल पाएगी, न गांधीजी को। भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।

फोटोः @IYC
फोटोः @IYC
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस के युवा संगठन भारतीय यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के जहांगीपुरी में हिंसा के बाद लोगों के घरों-दुकानों को बुल्डोजर से गिराने के खिलाफ गुरूवार को सड़कों पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।

बुलडोजर कर्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरी यूथ  कांग्रेस, कहा- लोकतंत्र को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र नहीं होगा कामयाब

इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी के आवास के बाहर धरना भी दिया। श्रीनिवास बी वी ने कहा कि बीजेपी अपनी कुर्सी की रक्षा के लिए देश को नफरत और हिंसा में धकेल रही है। देश भर में भाजपाई बुलडोजरतंत्र लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहा है। गांधी जी को कुचलने की कोशिश कर रहा है। मगर भाजपाई हुकूमत न लोकतंत्र को कुचल पाएगी, न गांधीजी को। सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।

बुलडोजर कर्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरी यूथ  कांग्रेस, कहा- लोकतंत्र को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र नहीं होगा कामयाब

भारतीय युवा कांग्रेस के मुताबिक, देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, देश में सुरक्षा और विश्वास के नाम पर असुरक्षा और अविश्वास को जन्म दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहा है। नफरत का बुलडोजर 'मेरा भारत महान' के बोर्ड पर तो चल सकता है, लेकिन विचारधारा पर नहीं, भारत महान था, है और रहेगा। इसे खत्म करने की न कोई साजिश कभी सफल हुई है, न होगी।

बुलडोजर कर्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरी यूथ  कांग्रेस, कहा- लोकतंत्र को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र नहीं होगा कामयाब

दरअसल बीते कुछ दिनों में विभिन्न बीजेपी शासित राज्यों में हिंसा के आरोपियों के मकानों-दुकानों पर बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई हो रही है, जिसे लेकर अब तमाम राजनीतिक पार्टियां सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी हिंसा हुई, जिसके बाद निगम प्रशासन ने इलाके में कथित अतिक्रमण का हवाला देते हुए बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई। लेकिन आरोप है कि बीजेपी सरकारों में आरोपियों के नाम पर केवल एक समुदाय के लोगों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia