किसानों को 'मवाली' बताने पर मचा बवाल! यूथ कांग्रेस ने मीनाक्षी लेखी के घर के बाहर किया प्रदर्शन, कहा- माफी मांगो

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को मवाली बताने पर बवाल मच गया है। मीनाक्षी लेखी के इस विवादास्‍पद बयान को लेकर यूथ कांग्रेस ने मीनाक्षी लेखी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को मवाली बताने पर बवाल मच गया है। मीनाक्षी लेखी के इस विवादास्‍पद बयान को लेकर यूथ कांग्रेस ने मीनाक्षी लेखी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार भले ही हमें गिरफ्तार कर ले लेकिन अन्नदाताओं के अपमान के खिलाफ हम आवाज उठाते रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मीनाक्षी लेखी हाय हाय के नारे लगाए। साथ ही मीनाक्षी लेखी का पुतला भी जलाकर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्ती भी थी, जिसमें लिखा था मीनाक्षी लेखी होश में आओ होश में आओ, किसानों से माफी मांगो"

आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की तुलना मवालियों से की है। मीनाक्षी लेखी ये यह भी कहा है कि इस तरह प्रदर्शन करना आपराधिक है। लेखी के इस बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने उनके बयान पर तीखा विरोध जाहिर किया है। साथ ही लेखी के इस्‍तीफे की भी मांग की है।

गौरतलब है कि गुरुवार को मीडिया से मुखातिब मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'वे किसान नहीं मवाली हैं। इसका संज्ञान भी लेना चाहिए। ये आपराधिक गतिविधियां हैं। जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वह भी शर्मनाक था। वे आपराधिक गतिविधियां थीं। उसमें विपक्ष की ओर से चीजों को बढ़ावा दिया गया।'

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia