राफेल डील समेत मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया संसद का घेराव

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि किसी सरकार के कामों की समीक्षा करनी हो तो उस सरकार में किसानों और गांवों की दशा जान लीजिए, देश का हाल पता लग जायेगा। आज देश में दोनों का हाल बेहाल है।

फोटो: बिपिन
i

राफेल डील समेत मोदी सरकार की कई जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने संसद का घेराव किया। यूथ कांग्रेस ने दावा किया कि उनका आंदोलन मोदी सरकार के भ्रष्ट नीतियों का पर्दाफाश करेगा और बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दे और दलितों-महिलाओं की उत्पीड़न के सवालों को सामने लाएगा।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी शासन में देश में अस्थिरता का माहौल चरम पर है। सरकार द्वारा दो करोड़ नौकरियां देने का दावा झूठा साबित हुआ। ऐसी सरकार से युवा अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए संसद का घेराव करेंगे। इस घेराव के माध्यम से सरकार को चेताया जाएगा।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे, “किसी सरकार के कामों की समीक्षा करनी हो तो उस सरकार में किसानों और गांवों की दशा जान लीजिए, देश का हाल पता लग जायेगा। आज देश में दोनों का हाल बेहाल है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 26 Jul 2018, 1:55 PM