यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- मोदी है तो मंहगाई है

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से एक बात तो साफ है कि 'मोदी है तो महंगाई है'। इस सरकार के दौरान आम आदमी के हाथ में सिवाय बेबसी और लाचारी के और कुछ नहीं आया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ राजधानी दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी-अपनी साइकिलों के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर और गैस सिलेंडर के कटआउट के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- मोदी है तो मंहगाई है

इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, "पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि कर मोदी सरकार 22 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन इस दौरान आम आदमी के हाथ में सिवाय बेबसी और लाचारी के और कुछ नहीं आया है।"

यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- मोदी है तो मंहगाई है

श्रीनिवास ने कहा, "पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से एक बात तो साफ है की, 'मोदी है तो महंगाई है'। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिरने के बाद भी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के मूल्य लगभग हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब सिर्फ मोदी सरकार ही दे सकती है।"

प्रदर्शन में शामिल हुए भारतीय युवा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि, मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */