‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ एआर रहमान का 51वां जन्मदिन, सचिन तेंदुलकर समेत कई मशहूर हस्तियों ने दी बधाई

मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं।‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ कहे जाने वाले एआर रहमान को हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें कई बड़ी हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। ‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ कहे जाने वाले एआर रहमान को हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने ट्वीट कर कहा, “एआर रहमान सर को जन्मदिन की बधाई। आपको प्यार, प्रकाश और खुशी मिले।”

क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियों ने भी एआर रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, “आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, भगवान आपको खुश रखे।”

क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट किया, “दिल को छू जाने वाली अपनी आवाज और संगीत से आपने हमेशा हमारा मनोरंजन किया। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

सोनम कपूर ने कहा, “एआर रहमान सर को जन्मदिन की बधाई। हमारे जीवन में सुंदर संगीत का प्रकाश जोड़ने के लिए धन्यवाद।”

अदिति राव हैदरी ने एआर रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएंं दीं। उन्होंने ट्वटी किया, “संगीत उस्ताद के लिए ढेर सारा प्यार और चमत्कार की कामना करते हैं। हैप्पी बर्थडे सर। आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।”

मोहित चौहान ने ट्वीट किया, “एआर रहमान सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें।”

गायक सलीम मर्चेट ने एआर रहमान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “हैप्पी बर्थडे। आने वाला साल अद्भुत रहे।”

गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट कर एरआर रहमान को जन्मदिन की बधाई दी। हर्षदीप कौर ने लिखा, “आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं हमेशा प्रशंसक रहूंगी।”

फिल्म अभिनेत्री नीति मोहन ने एआर रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “प्रिय एआर रहमान सर, आप को जन्मदिन की बधाई। प्यार और सम्मान।

चेन्नई में 6 जनवरी, 1966 को जन्मे एआर रहमान ने 1992 में फिल्म रोजा के हिट गानों से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं, साथ ही इसके लिए 5 बार नामित भी हो चुके हैं। यही नहीं वे दो एकेडमी अवॉर्ड, बीएएफटीए अवॉर्ड, दो ग्रैमी, 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 15 फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने नुसरत फतेह अली खान, माइकल जैक्सन, डिडो और एकॉन समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। एआर रहमान ने 'रोजा', 'बॉम्बे', 'दिल से', 'ताल', 'लगान', 'वंदे मातरम', 'जोधा अकबर', 'स्लमडॉग मिलेनियर' समेत कई फिल्मों में गाने गाए और संगीत निर्देशन किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 06 Jan 2018, 4:13 PM