रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, दो दिन पहले ही मिला है दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

सुपर स्टार रजनीकांत की तबीयत खराब हुई है। उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। रजनीकांत को दो दिन पहले ही दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत के प्रवक्ता ने यह बयान जारी किया है। रजनीकांत को दो दिन पहले ही सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। रजनीकांत के प्रवक्ता ने कहा है कि "यह एक सामान्य चेकअप की प्रक्रिया है।" कावेरी अस्पताल ने भी रजनीकांत के भर्ती होने की पुष्टि की है।

रजनीकांत ने आज ही एक ऐप पर एक वॉयस नोट में अपनी आने वाली फिल्म अन्नात्थे के बारे में बात की थी। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia