दूर्गा पूजा और विश्व पर्यटन दिवस की धूम, 27 सितंबर को देखें तस्वीरों में 27 सितंबर का दिन घटनाओं से भरा रहा। एक तरफ विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम हुए तो दूसरी तरफ नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव की धूम रही। बेंगलुरु में भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच भी होने वाला है। i
Published: 27 Sep 2017, 9:14 PM
विश्व पर्यटन दिवस पर बीकानेर के जूनागढ़ किले में लोक कलाकारों के साथ आनंद उठाते विदेशी पर्यटक।
गुजरात के चामुंडा माता मंदिर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अभिवादन करते समर्थक।
बीएचयू की छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का बेंगलुरु में विरोध करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
बैंकॉक के पूर्व प्रधानमंत्री इंगलक शिनावतरा की समर्थक। सुप्रीम कोर्ट पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ एक मामले में फैसला सुनाने वाला है।
बारिश से बेंगलुरु के कुछ इलाकों में इस तरह से पानी जमा हो गया।
बेंगलुरु में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे वनडे के पहले स्टेडियम का दृश्य।
बेंगलुरु में चौथे वनडे के पहले भारतीय तिरंगा लहराता भारतीय क्रिकेट टीम का प्रशंसक।
देश भर में नवरात्र की धूम। रांची में नवरात्र के 7वें दिन गोरखा समुदाय के श्रद्धालुओं ने नृत्य पेश किया।
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में नवरात्र उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़।
दिल्ली में दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए