देखें तस्वीरें: धारा-144 के बावजूद CAA के खिलाफ लाल किले पर प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

देश समेत दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। लाल किले पर 144 लागू किए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी यहां पहुंच गए हैं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

देश समेत दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। लाल किले पर 144 लागू किए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी यहां पहुंच गए हैं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं दिल्ली में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया गया है।

फोटो: विपिन 
फोटो: विपिन 

वहीं दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन के बीच कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इनमें पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट स्टेशन शामिल हैं। डीएमआरसी के मुताबिक, 14 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव को भी लाल किले पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए योगेंद्र यादव लाल किले पर पहुंचे थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 Dec 2019, 11:28 AM