बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग की बीजेपी को चेतावनी- दिल्ली में देख चुके हश्र, विभाजनकारी बोल न बोलें गिरिराज

भारतीय जनता पार्टी सांसद गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल में एक बार फिर से हंगामा मचाने वाला बयान दिया। गिरिराज ने कहा कि पूर्वजों से भूल हो गई, मुसलमान भाइयों को 1947 में पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय जनता पार्टी सांसद गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल में एक बार फिर से हंगामा मचाने वाला बयान दिया। गिरिराज ने कहा कि पूर्वजों से भूल हो गई, मुसलमान भाइयों को 1947 में पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था। उनके इस बयान पर बवाल हो गया है। विपक्षी दलों के साथ-साथ उनके सहयोगी भी गिरिराज से इस बयान को गलत बता रहे हैं। लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की है। बिहार में इसी साल विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में चिराग को ये अहसास है कि गिरिराज के बयान से एनडीए को बिहार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने गिरिराज के बयान को विभाजनकारी बताते हुए कहा है कि वह उनके बयान से सहमत नहीं हैं। ऐसे बयानों से दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपना हश्र देख चुकी है।

गौरतलब है कि बीजेपी के बयानवीर गिरिराज ने बिहार के पूर्णिया में मीडिया को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘1947 से पहले जिन्ना ने इस्लामिक देश की मांग की। सभी मुस्लिम भाईयों को उसी वक्त वहां भेज दिया जाता और हिन्दुओं को यहां लाया जाता तो हम उस स्थिति में नहीं होते, जहां आज हैं। यह हमारे पूर्वजों की बड़ी चूक थी, जिसकी कीमत हम चुका रहे हैं। देश के सामने यह स्वीकार करने का वक्त है। अगर भारत में ही भारतवंशियों को जगह नहीं मिलेगी, तो दुनिया में ऐसा कौन सा देश है जो उन्हें शरण देगा।


इससे पहले 12 फरवरी को भी गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया था। गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कहा था, “देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में आतंकवाद की घटनाओं का जुड़ाव देवबंद से ही रहा है। दुनिया में जितने भी आतंकवादी हुए हैं, या आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से जुड़े रहे हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं। हिंदुस्तान को पाकिस्तान का डर नहीं है, लेकिन देश के गद्दारों से खतरा है।”

बीजेपी सांसद शाहीन बाग पर भी विवादित बोल बोल चुके हैं। गिरिराज ने 6 फरवीर को कहा था, “शाहीन बाग सुसाइड बॉम्बर (आत्मघाती हमलावर) का जत्था बनता जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ ही बड़ी साजिश चल रही है। शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बच्चा शहीद हुआ है। ये सुसाइड बॉम्बर नहीं है तो और क्या है? अगर भारत को बचाना है तो 'सुसाइड बम, खिलाफत आंदोलन-2' से देश को सजग करना होगा।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia