'500 के पार नहीं जाने देंगे LPG सिलेंडर की कीमत, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार', उत्तराखंड में कांग्रेस का वादा

भूपेश बघेल ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वादा किया कि अगर प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनती है तो एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 500 रुपए के पार नहीं जाने दी जाएंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। ये बात उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में कही। साथ ही भूपेश बघेल ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वादा किया कि अगर प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनती है तो एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 500 रुपए के पार नहीं जाने दी जाएंगी। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन गीत लॉन्च किया और इसी मौके पर सस्ते एलपीजी सिलेंडर का वादा किया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने उत्तराखंड के 5 लाख परिवारों को सलाना 40 हजार रुपए देने और 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया का व्हाट्सएप प्रोग्राम भी लॉन्च किया। राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस के कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।


बघेल ने मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा मंहगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। उत्तराखंड में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से भी अधिक है। यहां जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। 70 में से 57 सीट भाजपा की झोली में डाली, लेकिन बदले में क्या मिला तीन-तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा देख चुकी है।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डा. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र शाह मौजूद रहे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Jan 2022, 5:37 PM