एग्जिट पोल, इग्जेक्ट पोल नहीं, उत्तर प्रदेश और पंजाब के एग्जिट पोल पर कांग्रेस

उत्तरप्रदेश और पंजाब चुनाव पर आए एग्जिट पोल कांग्रेस ने कहा कि, एग्जिट पोल इग्जेक्ट पोल नहीं होते हैं। एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बाजी मार सकती है और उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार दूसरी बार बाजी मरती दिख रही है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तरप्रदेश और पंजाब चुनाव पर आए एग्जिट पोल कांग्रेस ने कहा कि, एग्जिट पोल इग्जेक्ट पोल नहीं होते हैं। एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बाजी मार सकती है और उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार दूसरी बार बाजी मरती दिख रही है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आईएएनएस से कहा कि, एग्जिट पोल इग्जेक्ट पोल नहीं हैं, क्योंकि ज्यातर एग्जिट पोल गलत होते हैं। पश्चिम बंगाल के अंदर भी यही हुआ और उत्तरप्रदेश में भाजपा को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस कम रहेगी यह मानता हूं लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे। हमारी जितनी सीटें आएंगी, हम अखिलेश यादव से साथ खड़े होंगे।

पंजाब के एग्जिट पोल पर राशिद अल्वी ने बोलते हुए कहा कि, उधर काटें की लड़ाई है। यदि आम आदमी पार्टी पंजाब में आती है तो उसकी जिम्मेदारी हम खुद लेंगे क्योंकि हमारी आपसी लड़ाई और उल्टे सीधे बयानों के चलते नतीजों पर असर डालेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पंजाब और उत्तरप्रदेश के एग्जिट पोल पर बोलते हुए आईएएनएस से कहा कि, मैं एग्जिट पोल को गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि जो गंभीर राजनीति करते हैं वह सभी यकीन नहीं करते। एग्जिट पोल एक मनोरंजन का साधन है। इसके ऊपर मैं ज्यादा तवज्जों नहीं देता।

प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी ने उत्तरप्रदेश में जो महनत की है। उसका हमें नतीजा मिलेगा। एक नई राजनीति की शुरूआत यूपी से प्रियंका गांधी ने की है।

पंजाब राज्य पर कांग्रेस नेत्री अल्का लाम्बा ने आईएएनएस से कहा कि, आज एग्जिट पोल आया है और इग्जेक्ट पोल आएगा और 2017 में पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी को सरकार बनते दिखाई थी, लेकिन फैसला अलग आया था। इस बार पंजाब में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी या किसी की भी सरकार नहीं बनेगी।


आईएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia