गुजरात चुनावः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 26 और 28 नवंबर को करेंगे प्रचार, MP में भारत जोड़ो यात्रा में भी होंगे शामिल

गुजरात चुनाव में प्रचार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस वक्त राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से गुजर रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 और 28 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। खड़गे यहां गुजरात चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 नवंबर को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके अगले दिन एक संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं। वहीं 28 नवंबर को वो गांधीनगर के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले दिनों राहुल गांधी ने भी गुजरात में चुनाव प्रचार किया था।


गुजरात चुनाव में प्रचार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे और इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस वक्त राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है और राज्य के विभिन्न शहरों से गुजर रही है।

गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीट हैं, जिन पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में 5 दिसंबर को शेष 93 सीटों पर मतदन होगा। इसके बाद राज्य में आठ दिसंबर को एक साथ मतों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia