झारखंडः पाकुड़ से प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती- बढ़ते रेप और गायब रोजगार पर बोलकर दिखाएं

विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बुधवार को पाकुड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के अस्तितव का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जंगल के हजारों रंग होते हैं, लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं।

फोटोः @INCIndia
फोटोः @INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड विधानसभा चुनाव अब आखिरी चरण में है। 20 दिसंबर को पांचवें और आखिरी चरण में 16 सीटों के लिए मतदान होगा। आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी महागठबंधन के लिए प्रचार करने झारखंड पहुंची। इस दौरान उन्होंने साहेबगंज जिले की पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहड़वा में एक विशाल जनसभा को संबोधत किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है, तब से आपकी आत्मा पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बीजेपी को जंगल के हजारों रंग नहीं दिखते, ये आपकी आदिवासी संस्कृति को बर्बाद करते हैं। जो कानून आपकी संस्कृति बचाने के लिए बनाए गए, उन कानूनों को हटाने की बीजेपी ने पूरी कोशिश की। इंदिरा गांधी हमेशा जल जंगल जमीन पर आदिवासियों के अधिकार को बचाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहीं। आपकी संस्कृति की रक्षा करना कांग्रेस के कण-कण में है।"

झारखंडः पाकुड़ से प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती- बढ़ते रेप और गायब रोजगार पर बोलकर दिखाएं

प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश में एक विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा और उसे बचाने में बीजेपी लगी रही। जब लोगों का दबाव बढ़ा तब कार्रवाई हुई। आज झारखंड में भी ऐसे ही आरोपी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है और प्रधानमंत्री उसके मंच पर रहते हैं और उसके लिए वोट मांगते हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर सच नहीं बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री सच्चाई नहीं बोलते हैं और असफल छात्र की तरह केवल बहाने बनाते हैं। आज जब अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है तो सरकार नए-नए कानून लाकर लोगों का ध्यान बांट रही है। असम में एनआरसी और नागरिकता कानून के विरोध पर गोलियां चलाई गईं। मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूं कि सीएनटी एसपीटी पर बोलिए, दुष्कर्म पर बोलिए, गायब रोजगार पर बोलिए। आखिर बीजेपी सरकार ने पांच साल में कैसी सरकार दी है।"

झारखंडः पाकुड़ से प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती- बढ़ते रेप और गायब रोजगार पर बोलकर दिखाएं

राज्य के आदिवासियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार आदिवासियों की जमीन छीनकर झारखंड में 'भूमि बैंक' बना रही है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीबों से पैसा छीनकर अमीरों को दे रही है। कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 12 लाख गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार में जहां गरीबों को 35 किलो चावल मिलता था, आज बीजेपी के राज में 5 किलो मिल रहा है।

झारखंडः पाकुड़ से प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती- बढ़ते रेप और गायब रोजगार पर बोलकर दिखाएं

प्रियंका गांधी ने कहा कि हजारों आदिवासियों और झारखंड वासियों के संघर्ष और कुर्बानी से यह प्रदेश बना है। उन्होंने कहा कि ये जल-जंगल-जमीन आपको मुफ्त में नहीं मिले हैं। इसके लिए आपने लंबी लड़ाई लड़ी है। संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है। उनको मेरा नमन है।”

झारखंडः पाकुड़ से प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती- बढ़ते रेप और गायब रोजगार पर बोलकर दिखाएं

प्रियंका गांधी ने दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस बर्बरता को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि “दिल्ली में जब छात्रों ने आवाज उठाई, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके विरोध में देश भर में छात्रों ने सड़कों पर प्रदर्शन किए हैं।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आलगगीर आलम के समर्थन में प्रचार करने पहुंची थीं। यहां कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के आलमगीर आलम के सामने बीजेपी ने बेनी प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान विधायक आलमगीर आलम ने 2000 के चुनाव में भी बेनी गुप्ता को हराया था। अलमगीर आलम 2005 में भी इस सीट से विधायक थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Dec 2019, 7:01 PM
/* */