केरल चुनाव: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किस दिग्गज को कहां से मिला टिकट
कांग्रेस की केरलम के लिए यह दूसरी सूची है। कांग्रेस ने पहली सूची 17 मार्च को जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस ने कुल 55 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया था। पहली और दूसरी सूची को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक केरल में कुल 92 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 37 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 55 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। इस तरह पार्टी की ओर से केरल में अब तक 92 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा चुका है।
दूसरे सूची में पार्टी ने उदुमा सीट से के. नीलकंदन, त्रिकारीपुर से संदीप वारियर, कलियास्सेरी से राजीवन कप्पाचेरी और कन्नूर से एडवोकेट टी.ओ. मोहनन को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मट्टन्नूर से चंद्रन थिल्लेंकेरी, पट्टांबी से टी.पी. शाजी, शोरनूर से पी. हरिगोविंदन और कुन्नमकुलम से अजय मोहन को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा कांग्रेस ने सबरीनाधन को नेमोम से, वडक्कनचेरी से विशाख नारायणस्वामी, पेरुंबवूर से मनोज मूथेदन, वाइपीन से टोनी चम्मनी, कोच्चि से मोहम्मद शियास और त्रिपुनिथुरा से दीपक जॉय को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की सूची में कन्नूर से टिकट पाने वाले टी ओ मोहनन कन्नूर के पूर्व महापौर हैं।
कांग्रेस की केरलम के लिए यह दूसरी सूची है। कांग्रेस ने पहली सूची 17 मार्च को जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस ने कुल 55 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया था। पहली और दूसरी सूची को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक केरल में कुल 92 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। केरल में कांग्रेस मुख्य. विपक्षी दल है और यूडीएफ की प्रमुख घटक दल है।
केरल में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी और उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी, जबकि 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार केरल में करीब 2.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
गौरतलब है कि केरल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव 2021 में एक चरण में मतदान हुआ था, जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने 140 में से 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और पिनरई विजयन मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं। इस बार राज्य में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है उम्मीद की जा रही है कि पार्टी सत्ता में वापसी कर सकती है।