ममता का मोदी-शाह को चैलेंज, संस्कृत मंत्रों का कर लें मुकाबला, पूजा करने का मतलब सिर्फ तिलक लगाना नहीं

ममता बनर्जी ने कहा है कि पूजा करने का मतलब तिलक लगाना नहीं होता है। बल्कि उसके लिए मंत्र भी पढ़ने पड़ते हैं। उन्होंने कहा है कि मोदी बाबू और अमित बाबू आएं और मेरे साथ मंत्रों की प्रतियोगिता करें। आइए देखते हैं कौन ज्यादा संस्कृत मंत्र जानता है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बगांल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला है। ममत बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह को एक नई चुनौती दी है। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा है कि पूजा करने का मतलब तिलक लगाना नहीं होता है। बल्कि उसके लिए मंत्र भी पढ़ने पड़ते हैं। ममता पीएम मोदी और अमित शाह को एक चैलेंज भी दिया है। उन्होंने कहा है कि मोदी बाबू और अमित बाबू आएं और मेरे साथ मंत्रों की प्रतियोगिता करें। आइए देखते हैं कौन ज्यादा संस्कृत मंत्र जानता है।

ममता बनर्जी इससे पहले पीएम मोदी को पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने की चुनौदी दी थीं। उन्होंने कहा था कि यदि उनमें हिम्मत हो तो 2019 के चुनाव में बंगाल से चाहे जितनी सीटों से लड़कर दिखाएं। ममता ने कहा था कि मोदी नोटबंदी के कदम की तरह यहां फेल हो जाएंगे।

बता दें कि बीजेपी अक्सर ममता बनर्जी पर हिन्दू विरोधी होने होने और बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षण करने का आरोप लगाती रहती है। इसके पहले दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान भी बीजेपी ने ममता बनर्जी पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia