लोकतंत्र के पन्ने: जानिए तेलंगाना के महबूबनगर लोकसभा क्षेत्र के इतिहास और मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के बारे में

कभी कांग्रेस के गढ़ रहा महबूबनगर लोकसभा क्षेत्र 1952 में अस्तित्व में आया। अबतक हुए 16 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने यहां से 10 बार जीत हासिल की है। कांग्रेस के अलावा तेलंगाना प्रजा समिति, भारतीय जनता पार्टी और जनता पार्टी के उम्मीदवार भी यहां से चुनाव जीतते रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

2019 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तेलंगाना के 13 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इन्हीं में से एक है महबूबनगर लोकसभा सीट। ऐतिहासिक जिला महबूबनगर का नाम हैदराबाद के छठे निजाम मीर महबूब अली खान के नाम पर पड़ा। यह लोकसभा क्षेत्र अपने प्राचीन टेराकोटा शैली के जैन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जिसे 7वीं और 8वीं सदी के बीच बनवाया गया था। महबूबनगर दक्षिण में कृष्णा नदी से घिरा हुआ है। यहां की करबी 80 फीसदी आबादी गांव में बसती है। जबकि 20 फीसदी लोग शहरों में रहते हैं। फिलहाल यहां से टीआरएस के ए.पी. जितेंद्र रेड्डी सांसद हैं।

महबूबनगर लोकसभा क्षेत्र का इतिहास

कभी कांग्रेस के गढ़ रहा महबूबनगर लोकसभा क्षेत्र 1952 में अस्तित्व में आया। अबतक हुए 16 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने यहां से 10 बार जीत हासिल की है। कांग्रेस के अलावा तेलंगाना प्रजा समिति, भारतीय जनता पार्टी और जनता पार्टी के उम्मीदवार भी यहां से चुनाव जीतते रहे हैं। पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जनार्दन रेड्डी यहां से जीते। अगले 1957 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रामेश्वर राव सांसद चुने गए। 1962 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को ही जीत मिली। इसके अगले तीन चुनाव 1967, 1971 और 1977 में कांग्रेस के जे.रामेश्वर लगातार तीन बार यहां से सांसद चुने गए। इस सीट से सबसे ज्यादा- चार बार दो सांसद चुने गए। इनमें से एक जे. रामेश्वर हैं, जो तीन बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार तेलंगाना प्रजा समिति के टिकट पर चुनाव जीते। इनके अलावा डॉ. मल्लिकार्जुन भी चार बार सांसद चुने गए, तीन बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार कांग्रेस (इंदिरा) के टिकट पर। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी भी 8वीं और 12वीं लोकसभा में यहीं से चुने गए थे।

महबूबनगर लोकसभा सीट से टीआरएस के ए पी जितेंद्र रेड्डी वर्तमान सांसद हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जयपाल रेड्डी को मात दी थी। प्राप्त हुए थे। वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ जनार्दन रेड्डी नागम रहे थे।

महबूबनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 14,18,668 हैं। जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 7,05,447 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,13,064 हैं। इसमें ये कोडंगल, नारायणपेट, महबूबनगर, जड़चेरला, देवरदार कद्रा, मक्तल, शादनगर समेत कुल 7 विधानसभाएं शामिल हैं। महबूबनगर की इन सातों विधानसभा सीटों में टीआरस का एक छत्र राज हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia