महाराष्ट्र: CM शिंदे को आदित्य ठाकरे की चुनौती- अपनी सीट से इस्तीफा देकर मेरे खिलाफ वर्ली से लड़ें चुनाव

आदित्य ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने असंवैधानिक मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

शिवसेना (उद्धव गुट) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने सीएम शिदें को अपने खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। इतना ही नहीं आदित्य ने एकनाथ शिंदे को असंवैधानिक मुख्यमंत्री करार दिया है। आदित्य ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने असंवैधानिक मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। मैं अपनी सीट से इस्तीफा दे दूंगा और उन्हें अपनी सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए और उन्हें मेरे खिलाफ वर्ली से चुनाव लड़ना चाहिए।

आदित्य ठाकरे ने बीएमसी और केंद्र के बजट पर भी निशाना साधा है। दरअसल मोदी सरकार द्वारा देश का बजट पेश करने के बाद अब इस साल का मुंबई नगर निगम का बजट आज पेश किया गया है। नगर पालिका प्रशासक इकबाल सिंह चहल ने 52 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। उसके बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर निगम के बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है?


मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई नगर निगम के कमिश्नर ने 52 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पिछले साल के मुकाबले 6670 करोड़ रुपए ज्यादा है। नगर पालिका द्वारा पेश बजट से मुंबई को दिल्ली के सामने झुकाने की कोशिश की जा रही है। सरकार ठेकेदारों के लिए भारी मात्रा में जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। राज्य में सत्ता हस्तांतरण के बाद से मुंबई और महाराष्ट्र नैतिक, कानूनी और वित्तीय दिवालियापन की ओर बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार पर मुंबई नगर निगम का साढ़े सात हजार करोड़ रुपये बकाया है। आदित्य ठाकरे ने शिंदे-फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला करते हुए मांग की है कि शिंदे-फडणवीस सरकार नगरपालिका का बकाया तत्काल चुकाए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia