पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, कहा- वो देश के सबसे बड़े दंगाबाज, उनके साथ ट्रंप से भी बुरा होगा

ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'सबसे बड़ा दंगाबाज' करार देते हुए कहा कि उनकी किस्मत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरी होगी।

फोटो: ANI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'सबसे बड़ा दंगाबाज' करार देते हुए कहा कि उनकी किस्मत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरी होगी। हुगली जिले के शाहगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे देश में झूठ और नफरत फैला रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस की कोलकाता के हुगली में हुई रैली में ममता ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी देश का सबसे बड़ा दंगाबाज है।" दरअसल बीजेपी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ "तोलाबाज" शब्द इस्तेमाल करती है। अब ममता बनर्जी द्वारा "दंगाबाज" शब्द का इस्तेमाल उसका जवाब माना जा रहा है। बता दें कि बंगाल में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले ही बीजेपी और टीएमसी के बीच जोरदार जुबानी जंग चल रही है।


बंगाल की सीएम ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी "बुरा समय" उनका इंतजार कर रहा है। ट्रंप नवंबर का राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में गोलकीपर की मुख्य भूमिका में हैं और बीजेपी एक भी गोल करने में कामयाब नहीं होगी।

रैली में अभिनेता सयोनी दत्ता, जूने मालिया और क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इन सभी लोगों ने खेला होबे का नारा लगाया, जिसे बीजेपी इस बार चुनौती दे रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia