ममता ने अल्पसंख्यक समुदाय से की एकजुट रहने की अपील, कहा- फिर खेल होगा, लेकिन विभाजन से BJP को होगा लाभ

इस मौके पर ममता ने बीजेपी पर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि हम सभी धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम उन धार्मिक स्थलों के नाम पर राजनीति करने के खिलाफ हैं।

ममता ने अल्पसंख्यक समुदाय से की एकजुट रहने की अपील, कहा- फिर खेल होगा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय से एकजुट रहने का आह्वान किया। उनका कहना है कि किसी भी तरह के विभाजन से बीजेपी को मजबूत होने में मदद मिलेगी। ममता बनर्जी ने कहा, ''बहुत नकारात्मक प्रचार हो रहा है। उस पर विश्वास मत करो। यदि आप विभाजित हो गए तो उस विभाजन से बीजेपी को फायदा होगा। इसलिए आज एकजुट रहने की शपथ लेने का दिन है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बात एक मोबाइल मैसेज में बात कही, जिसे बुधवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में सुनाया गया। सीएम ममता ने इस अवसर पर बोलते हुए 'खेला होबे (खेल होगा)' नैरेटिव का भी जिक्र किया, जो उनकी पार्टी के युवा नेतृत्व द्वारा गढ़ा गया था और 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले बेहद लोकप्रिय हुआ था।


ममता बनर्जी ने कहा कि आप एकजुट रहें और फिर से खेल होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में बीजेपी की भारी जीत के लिए एक बार फिर कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''इन तीन राज्यों में विपक्षी वोटों के विभाजन के कारण भगवा खेमे ने चुनावी लाभ उठाया।''

ममता ने कहा कि वह सही मायनों में बीजेपी की जीत नहीं थी। विपक्ष एकजुट रहेगा तो बीजेपी को हराया जा सकता है। बंगाल बीजेपी की हार चाहता है। बंगाल की नजर किसी कुर्सी पर नहीं है। वह सिर्फ आम लोगों के लिए संघर्ष करेगा। बीजेपी हमेशा लोगों को बांटना चाहती है। हमें एकजुट रहकर इसे विफल करना है।

इस मौके पर ममता ने बीजेपी पर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि हम सभी धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम उन धार्मिक स्थलों के नाम पर राजनीति करने के खिलाफ हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia