मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर से बनाया अपना उत्तराधिकारी, BSP का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया

आकाश आनंद ने सीतापुर में चुनावी जनसभा के दौरान बीजेपी नेताओं की तुलना आतंकवादियों से करते हुए उन्हें जूतों से मारने की बात कही थी। इसके बाद मायावती ने आकाश को अपरिपक्व बताते हुए नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से हटा दिया था।

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर से बनाया अपना उत्तराधिकारी
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। आकाश आनंद को फिर से पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया गया है। लोकसभा चुनाव के बीच मायावती ने आकाश को सभी पदों से हटा दिया था। लखनऊ में बीएसपी की बैठक में खुद मायावती ने इसका ऐलान किया।

इससे पहले आकाश आनंद को उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया था। इस लिस्ट में पहले स्थान पर बीएसपी मुखिया मायावती और दूसरे नंबर पर आकाश आनंद का नाम है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने रविवार को पार्टी के सभी प्रदेश प्रमुखों के साथ करीब 3 घंटे तक बैठक की। इस बैठक में आकाश आनंद भी शामिल हुए। बैठक में भतीजे आकाश आनंद ने बसपा प्रमुख के पैर भी छूए। मायावती ने भी भतीजे की पीठ थपथपाई और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।


बीएसपी बिहार प्रदेश प्रभारी लाल जी मेधांकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मायावती ने फिर से आकाश आनंद को उनके पद पर बहाल करते हुए नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी बनाया है। मायावती ने बैठक में बताया कि हमारी पार्टी यूपी समेत सभी जगहों पर उपचुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सीतापुर में बीजेपी पर सीधा हमला करने के बाद बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को मायावती ने अहम जिम्मेदारियों से हटा दिया था।

गौरतलब है कि आकाश आनंद ने सीतापुर में चुनावी जनसभा के दौरान बीजेपी नेताओं की तुलना आतंकवादियों से की थी। साथ ही, उन्हें जूतों से मारने की बात कही थी। इसके बाद बीएसपी सुप्रीमो ने आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से हटाने का ऐलान किया था। इसकी वजह उनका अपरिपक्व होना बताया गया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia