MP Election 2023: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खड़गे, सोनिया गांधी समेत इन 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल

इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचे हैं। फिलहाल नामांकन के साथ प्रचार का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच कांग्रेस ने कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा लिस्ट में केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक जितेंद्र सिंह, अशोक गहलोत, कलमनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है।

MP Election 2023: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खड़गे, सोनिया गांधी समेत इन 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल

कांग्रेस के जिन नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, वो हैं-

1 मल्लिकार्जुन खरगे

2 सोनिया गांधी

3 राहुल गांधी

4 प्रियंका गांधी

5 केसी वेनुगोपाल

6 रणदीप सुरजेवाला

7 मुकुल वासनिक

8 जितेंद्र सिंह

9 कमलनाथ

10 डॉ. गोविंद सिंह

11 दिग्विजय सिंह

12 भूपेश बघेल

13 अशोक गहलोत

14 सुखविंदर सिंह

15 दीपक बाबरिया

16 कांतिलाल भूरिया

17 सुरेश पचौरी

18 अरुण यादव

19 कमलेश्वर पटेल

20 ओमकार मरकाम

21 अजय सिंह

22 विवेक तंखा

23 राजमणि पटेल

24 सचिन पायलट

25 नकुल नाथ

26 मीनाक्षी नटराजन

27 जीतू पटवारी

28 राज बब्बर

29 कन्हैया कुमार

30 आरिफ मसूद

31 शेख अलीम

32 संजय मसानी

33 सुनील केदार

34 अशोक सिंह

35 राधेलाल बघेल

36 महेंद्र पटेल

37 जीवन पटेल

38 प्रदीप अहिरवार

39 गुड्डु राजा बुंदेला

40 अभय दुबे


कांग्रेस से पहले बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। उस लिस्ट में भी 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्‍वा भी का नाम शामिल है। वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती का नाम इस सूची में शमिल नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia