नीतीश हैं मुख्य 'मौका' मंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी 'धोखा' मंत्री, कार्टून शेयर कर बोले लालू

लालू के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य 'मौका' मंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उप मुख्य 'धोखा' मंत्री बताया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

रवि प्रकाश @raviprakash24

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही चारा घोटाला के मामले में सजा काट रहे हों, लेकिन अपने ट्विटर हैंडल से वे बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। लालू के ट्विटर हैंडल से लगातार विरोधियों पर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को लालू के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य 'मौका' मंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उप मुख्य 'धोखा' मंत्री बताया गया है।

लालू के ट्विटर हैंडल से एक कार्टून भी पोस्ट किया गया है, जिसमें नीतीश, सुशील मोदी को मौका मांगते दिखाया गया है, जबकि जनता उनसे कितना मौका देने की बात कह रही है।

लालू ने कार्टून के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, ''मुख्य-मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका और आप ने दिया जनता को धोखा।''

नीतीश हैं मुख्य 'मौका' मंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी 'धोखा' मंत्री, कार्टून शेयर कर बोले लालू

बता दें कि आरजेडी पहली बार लालू यादव के बगैर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उनकी गैरहाजिरी में तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला है। वहीं लालू ट्विटर के जरिए लगातार विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */