बदले-बदले से नजर आ रहे नीतीश कुमार, RJD के विवाद पर बोलने से बचे, कहा- उनका अंदरूनी मामला

सीएम नीतीश कुमार ने आज ये भी बताया कि 23 अगस्त को दिन के 11 बजे प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिला है। प्रधानमंत्री मोदी से जातीय जनगणना को लेकर जो प्रतिनिधिमंडल मिलेगा, उसकी सूची पत्र में ही भेज दी गई थी। बीजेपी के लोग भी अपनी तरफ से नाम तय कर रहे हैं।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को लेकर सुर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। ताजा मामले में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के बीच चल रही 'तकरार' पर वह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। बहुत कुरेदने पर उन्होंने बस इतना कहा कि आरजेडी का यह अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि हमारी आदत भी नहीं है इन सब मामलों पर कुछ बोलने की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर (वीसी) की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई। राजभवन से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात होती रहती है। वाइस चांसलर की नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श के लिए यहां आए थे। आरजेडी में जारी तकरार के संबंध में जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है। उस पर हमारी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।


इस दौरान नीतीश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बुधवार की शाम को खबर मिली है कि 23 अगस्त को दिन के 11 बजे प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जातीय जनगणना को लेकर जो प्रतिनिधिमंडल मिलेगा, उसकी सूची पत्र में ही भेज दी गई थी। बीजेपी के लोग भी अपनी तरफ से नाम तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम रूप से जो सूची बनेगी, उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया जाएगा।

दिल्ली में होने वाली मुलाकात में तेजस्वी यादव के जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव भी साथ जाएंगें। उन्होंने कहा, "विधसनसभा के मानसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने मुझसे मुलाकत की थी और अपनी बातें रखी थी। उन लोगों ने जातीय जनगणना कराने को लेकर प्रस्ताव रखा था, जिस पर मैंने भी कहा था कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। इसके बाद प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया और उनसे मिलने का समय मांगा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मिलने की जानकारी सभी को दे दी गई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia