ओमप्रकाश राजभर का बड़ा आरोप- मेरे झण्डे का इस्तेमाल करने के लिए बीजेपी इस्तीफा नहीं स्वीकार रही

योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा हा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए मेरे और झण्डे का इस्तेमाल करने के लिए ही मेरे इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) पर सोमवार को निशाना साधा, और कहा कि वह (मुख्यमंत्री) इसलिए इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रहे, ताकि चुनाव में मेरे झंडे का इस्तेमाल कर सकें।

ओमप्रकाश राजभर ने पांचवें चरण के मतदान के बीच यह बयान देकर हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैंने अपना इस्तीफा 13 अप्रैल को ही दे दिया था। लेकिन बीजेपी सरकार मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही है। बीजेपी लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए मेरे झण्डे का इस्तेमाल करने के लिए ही मेरे इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रही है।"

राजभर ने कहा, "मैंने बीजेपी से कहा था कि हम अपने झंडे के तहत चुनाव लड़ेंगे और वह भी एक सीट पर। लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। साथ ही जब मैंने अपना इस्तीफा दिया तो वह भी स्वीकार नहीं किया गया। इस स्थिति में मैंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।"

राजभर ने बताया कि वह इस मसले पर चुनाव आयोग में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग बीजेपी से मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की विजय का दावा किया तथा कहा कि बीजेपी भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कुछ भी बोले, लेकिन बीजेपी सबसे अधिक परेशान उन्हीं से ही है, क्योंकि राहुल गांधी बीजेपी की हवा निकाल रहे हैं।

ओम प्रकाश अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। जिसे लेकर बीजेपी और राजभर के रिश्तों में कड़वाहट बनी हुई है। राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं और वह लोकसभा टिकटों को लेकर बीजेपी से नाराज चल रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia