असम दौरे पर जाएंगी प्रियंका गांधी, चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगी अहम बैठक

प्रियंका गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद कामाख्या मंदिर में पूजा करके अपना दौरा शुरू करेंगी। मंदिर के बाद वह असम कांग्रेस के मुख्यालय जाएंगी, जहां वह फ्रंटल संगठन के नेता, विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी।

असम दौरे पर जाएंगी प्रियंका गांधी, चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगी अहम बैठक
i
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी असम दौरे पर पहुंचेंगी और पार्टी नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें करेंगी। इन बैठकों में वह आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और रणनीति पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने उनके दौरे की जानकारी दी।

कांग्रेस नेता के अनुसार, प्रियंका गांधी गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद नीलांचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपना दौरा शुरू करेंगी। मंदिर जाने के बाद वह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के हेडक्वार्टर राजीव भवन जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के नेता, पार्टी के विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी। मीटिंग्स गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होंगी और आधी रात तक चलने की उम्मीद है।


कांग्रेस नेता ने कहा, "बैठक का फोकस संगठनात्मक पुनर्गठन, बूथ-स्तरीय समितियों को मजबूत करना और 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने पर होगा।" असम में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस महासचिव के राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालातों का जायजा लेने की भी उम्मीद है। नेता ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी अलग-अलग जिलों के नेताओं से बातचीत कर सकती हैं और जमीनी स्तर के मुद्दों पर फीडबैक ले सकती हैं।

असम में विपक्षी पार्टियों में बढ़ते राजनीतिक मंथन की खबरों के बीच प्रियंका का यह दौरा अहम होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य के नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की बातचीत का मकसद मनोबल बढ़ाना और संगठन के अंदर एकता का संदेश देना है। हाल के महीनों में प्रियंका गांधी का यह पहला असम दौरा होगा। कांग्रेस नेताओं का मानना ​​है कि उनकी मौजूदगी कैडर में जोश भरने और रणनीतिक दिशा देने में मदद करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी के दौरे की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर बाद में शेयर की जाएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia