प्रियंका का हिमाचल से वादा- पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली, 1 लाख पदों पर नियुक्ति, जीरो फीसदी ब्याज पर लोन

प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। 1 लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राज्य के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी पहुंचीं। यहां उन्होंने ऐतिहासिक पड्डल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है की बाबा भूतनाथ के दर्शन किए। आपने धूप में इतना इंतजार किया इसके लिए माफी चाहती हूं। सभी का इस सभा में स्वागत है।

अपने भाषण के शुरुआत में प्रियंका ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। उन्होंने कहा कि आज मेरी दादी इंदिरा गांधी की शहादत का दिन है और वल्लभ भाई का जन्मदिवस है। प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी का हिमाचल के साथ अध्यात्मिक रिश्ता था। आज उन्हें गए हुए 40 साल हो गए। जनता का प्यार है। प्रियंका ने लोगों से पूछा- ऐसी क्या बात है इंदिरा जी में, मैं आपसे पूछ रही हूं। इंदिरा गांधी के जाने के बाद भारत में राजनीति बदल गई। जब हिमाचल बना तो इंदिरा ने शिमला में बर्फ में भाषण दिया। उस समय माहौल था की प्रदेश तो बना रहे हैं लेकिन चलेगा नहीं। इंदिरा गांधी को पूरा विश्वास था। यशवंत सिंह परमार मुख्यमंत्री बने फिर वीरभद्र आए काम हुआ।


कांग्रेस महासचिव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, यहां के किसानों और सैनिकों ने हिमाचल बनाया। यह सांस्कृतिक और परंपराओं का प्रदेश है, यह उसी की भूमि है। यहां के लोगों में देश के प्रति समर्पण की परंपरा है। प्रदेश के युवा सेना में भर्ती होकर देश की रखवाली करते हैं। यहां के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर देश की सेवा करते हैं। लेकिन जब चुनाव आता है तो बोला जाता है की रिवाज बदलेंगे। जब आपको कहा जाता है की परंपरा बदलिए तो यह गलत है। आजकल स्वार्थ ज्यादा देखा जाता है। ये जो परंपरा आपने पांच साल की सरकार बदलने की बनाई है। अच्छी है। ताकि नेताओं को अपना काम का पता चल सके।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ। लोगों को रोजगार नहीं मिली। प्रियंका गांधी ने रैली में आए युवाओं से पूछा- यहां कितने युवा बैठे हैं। बताओ रोजगार मिला। नहीं मिला। 63 हजार पद खाली हैं। आपने पूछा सरकार से क्यों खाली हैं। यहां काम करने की नीयत नहीं है। हर भर्ती में घोटाला है। नौजवानों से खिलवाड़ किया है। पांच साल में कमरतोड़ महंगाई हुई है। जीएसटी जबरन थोप दिया गया। प्रियंका गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं से खिलवाड़ है। प्रियंका ने कहा कि हमारे युवा देश के लिए शहीद होने को तैयार हैं। वे कह रहे हैं कि हम देश की रक्षा के लिए सरहद पर खड़े होंगे लेकिन सरकार उनके लिए अग्निवीर लेकर आ रही है। सरकार कह रही है -आपको न कोई पेंशन मिलेगी, न रैंक मिलेगी। 4 साल बाद आप घर लौट जाइए।


प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। 1 लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा। पांच साल में पांच लाख रोजगार देंगे। 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड, जीरो फीसदी ब्याज पर लोन देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों से धोखा किया। पेंशन भी छीन ली। बुढ़ापे में सिक्योरिटी नहीं। बागवानों से किसानों से पूछिए। बड़े-बड़े उद्योगपति दाम तय कर रहे हैं। जब ऐसी स्थिति आ जाए तो बदलाव जरूरी है। प्रियंका गांधी ने किसानों से वादा किया कि बगवानों को अपने फलों की कीमत खुद तय करने का अधिकार मिलेगा। मंडी में विकास नहीं हुआ। यहां की सड़कों का बुरा हाल है। क्या पांच साल आप और इनको देंगे। जागरूकता से अनुभव से देखें इन्होंने पांच साल में क्या किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */