राहुल गांधी ने किया उत्तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा, प्रियंका के जिम्मे 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने पूर्वी यूपी की 41 सीटों की जिम्मेदारी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी को और 39 सीटों की जिम्मेदारी महासचिव (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सिंधिया को दी है।

फोटो सौजन्य : @JM_Scindia
फोटो सौजन्य : @JM_Scindia
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नए महासचिवों और राज्य प्रभारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र विशेष जिम्मेदारियां देने का सिलसिला शुरु कर दिया है। इस कवायद में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी भी बांट दी गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश पूर्व की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी को कुल 41 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद के सी वेणुगोपाल ने इस सिलसिले में नोटिस जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों प्रभारियों को जिम्मेदारी बांट दी है।

प्रियंका गांधी को जिन लोकसभा सीटों का जिम्मा दिया गया है उनमें पीएम नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ रहा गोरखपुर, फैजाबाद और झांसी जैसी सीटें हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सीट अमेठी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की सीट रायबरेली भी प्रियंका गांधी के जिम्मे हैं।

उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के जिम्मे जो 39 लोकसभा सीटें हैं, उनमें कानपुर, बहराइच, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, कैराना, आगरा, मथुरा, कन्नौज, सहारनपुर और गाजियाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल है।

यह रही सीटों की पूरी सूची:

राहुल गांधी ने किया उत्तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा, प्रियंका के जिम्मे 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें
राहुल गांधी ने किया उत्तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा, प्रियंका के जिम्मे 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें
राहुल गांधी ने किया उत्तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा, प्रियंका के जिम्मे 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें

गौरतलब है कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव नियुक्त किया था। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी।

इसके अलावा सोमवार को राहुल गांधी ने लखनऊ में प्रियंका और ज्योतिरादित्य के साथ रोड शो कर लोकसभा चुनावों का बिगुल फूंका था। इस रोड शो में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समते कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia