ये चुनाव DMK के विकास और तमिलनाडु के खिलाफ काम करने वाली ‘दिल्ली की टीम’ के बीच मुकाबला, उदयनिधि ने BJP पर साधा निशाना

उदयनिधि ने कहा, ‘‘हमें दिल्ली की टीम और संघी समूह को हराना होगा और यह साबित करना होगा कि तमिलनाडु में उनके लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही अधिक विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए ‘द्रविड़ मॉडल 2.0’ शासन सुनिश्चित करना होगा।’’

उदयनिधि ने केंद्र पर अल्पसंख्यक वोटर्स को निशाना बनाने का लगाया आरोप
i
user

पीटीआई (भाषा)

google_preferred_badge

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को जनता से ‘दिल्ली की टीम’ को हराने की अपील करते हुए दावा किया कि वे राज्य की जरूरतों और विकास में बाधा उत्पन्न करती है।

उन्होंने जिले के सिंगमपुनारी में राज्य के सहकारिता मंत्री और डीएमके उम्मीदवार के. आर. पेरियाकरुप्पन के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को होने वाला विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने इसे डीएमके द्वारा किए गए विकास कार्यों और तमिलनाडु के हितों के खिलाफ काम करने वाली ‘दिल्ली की टीम’ के बीच मुकाबला बताया।


उदयनिधि ने कहा, ‘‘हमें दिल्ली की टीम और संघी समूह को हराना होगा और यह साबित करना होगा कि तमिलनाडु में उनके लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही अधिक विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए ‘द्रविड़ मॉडल 2.0’ शासन सुनिश्चित करना होगा।’’

इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, परिवार की महिला मुखियाओं के लिए मासिक अनुदान और महाविद्यालयों के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उदयनिधि ने मतदाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह आपने पेरियाकरुप्पन को लगातार चार बार जिताया है, उसी तरह इस बार भी उनकी शानदार जीत सुनिश्चित करें।’’

शिवगंगा जिले के डीएमके सचिव पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia