चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से भेजीं नायाब तस्वीरें, वहां से ऐसी दिखती है धरती, देखिए

इसरो ने यह भी बताया कि ऑर्बिटर अपने मिशन पर पूरे एक साल तक रहेगा। वैज्ञानिकों के मुताबकि चंद्रयान-2 के मिशन का उद्देश्य चांद के उस हिस्से की जांच-पड़ताल करना है जहां अब तक कोई यान नहीं पहुंच सका है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

चंद्रयान-2 ने लॉन्चिंग के बाद पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी की बेहद ही खूबसूरत तसवीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ट्विटर पर साझा किया है। ये सभी तसवीरें चंद्रयान 2 में लगे एलआई4 कैमरे द्वारा ली गयी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

इसरो के मुताबिक चंद्रयान लगातार चंद्रमा की कक्षा में आगे बढ़ रहा हैं। शुक्रवार को चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक धरती की चौथी कक्षा में प्रवेश किया। इसी के साथ चंद्रयान ने चांद तक पहुंचने के 15 अहम पड़ावों को में से चार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो ने जानकारी में यह भी बताया कि चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद लैंडर विक्रम कक्षा से अलग हो जाएगा। 6 अगस्त को चंद्रयान पृथ्वी की अगली कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

इसरो ने यह भी बताया कि ऑर्बिटर अपने मिशन पर पूरे एक साल तक रहेगा। वैज्ञानिकों के मुताबकि चंद्रयान-2 के मिशन का उद्देश्य चांद के उस हिस्से की जांच-पड़ताल करना है जहां अब तक कोई यान नहीं पहुंच सका है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बता दें कि चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर रोवर उतारने के इरादे से भेजा गया है। फिलहाल चंद्रयान की सभी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। चंद्रयान को पहले 15 जुलाई को लांच किया जाना था। लेकिन तकनीकी खामी के कारण इसकी लॉन्चिंग की डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। इसरो के वैज्ञानिकों ने लांच से कुछ घंटो पहले ही चंद्रयान में तकनीकी खामी का पता लगाया था। इसके बाद 22 जुलाई को जीएसएलवी एमके-3 राकेट की सहायता से इसका सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 04 Aug 2019, 2:14 PM