जल्द होगा चंद्रयान से संपर्क, नागपुर पुलिस का ‘विक्रम’ से वादा- कुछ तो बोलो, सिग्नल तोड़ने का नहीं कटेगा चालान

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क कट जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच नागपुर सिटी पुलिस ने भी चंद्रयान-2 को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया, जो काफी मजेदार होने के कारण वायरल हो रहा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

चंद्रयान-2 अपना मिशन पूरा करने के दौरान आखिरी समय पर संपर्क से दूर हो गया, जिससे इसरो का मिशन पूरा होते-होते रह गया। लेकिन अभी भी इसरो ने हार नहीं माना है और उससे संपर्क करने की लगाता कोशिशें जारी हैं। इस बीच चंद्रयान बिक्रम लैंडर के संपर्क से दूर होने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच नागपुर पुलिस ने भी चंद्रयान-2 को लेकर एक ट्वीट किया, जो काफी मजेदार होने के कारण वायरल हो रहा है।

दरअसल में नागपुर पुलिस ने एक ट्वीट में ‘विक्रम’ लैंडर से वापस आने की गुजारिश इस अंदाज में की है कि सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। नागपुर सिटी पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, “प्रिय विक्रम, कृपया जवाब दो, हम सिग्नल तोड़ने के लिए तुम्हारा चालान नहीं काटेंगे।” विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने से दुखी भारतीयों के बीच नागपुर पुलिस का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है, जबकि हजारों लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।

इतना ही नहीं नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लोग भी काफी मनोरंजक कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग नागपुर पुलिस की तरह ही विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्मीद करते हुए अपनी बातें रख रहे हैं।


बता दें कि 6-7 सितंबर की रात को तय योजना के मुताबिक विक्रम लैंडर को चांद पर कदम रखना था। सिर्फ देश ही नहीं, पूरी दुनिया की निगाहें इसरो पर लगी थीं। खुद पीएम इस अभियान की सफलता का साक्षी बनने के लिए बेंगलुरू स्थित इसरो मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ मौजूद थे। लेकिन बिल्कुल अंत समय पर चांद से 2.1 किमी की ऊंचाई पर चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया। इस खबर के आते ही पूरे देश को झटका लगा।

लेकिन अच्छी बात ये रही है कि इसरो वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चंद्रयान-2 ने चांद की सतह पर लैंडिंग कर लिया है, लेकिन क्रैश लैंडिंग की वजह से उसके एंटीना को नुकसान पहुंचा है, जिससे उसका इसरो से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि वे विक्रम लैंडर पूरी तरह से सुरक्षित है और वे उससे संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

यह खबर आते ही लोग सोशल मीडिया से लेकर हर प्लेटफॉर्म पर विक्रम लैंडर से जल्द संपर्क की उम्मीद जता रहे हैं। इसको लेकर कई लोग मनोरंजक ट्वीट भी कर रहे हैं। इसी बीच नागपुर पुलिस ने एक बेहद चुटीला ट्वीट किया है, जो काफी चर्चित हो गया है। दरअसल नागपुर पुलिस ने चंद्रयान-2 के बाद देश में इस समय सबसे ज्यादा चर्चित नये मोटर वाहन कानून से मची हलचल से चंद्रयान को जोड़ते हुए ट्वीट किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने देश में नया मोटर वाहन कानून लागू कर दिया है। नये नियम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बहुत सख्त प्रवाधान किए गए हैं। इसके तहत ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन पर जुर्माने का रकम बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे यह कानून भी आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अब इसी नये कानून के साथ विक्म लैंडर को जोड़ते हुए नागपुर पुलिस ने ट्वीट किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia