वायरल वीडियो में रो रही बच्‍ची मशहूर बॉलीवुड गायक की भांजी

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जिस रोती हुई बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है वह बॉलीवुड के मशहूर गायक तोशी की भांजी है।

फोटोः Twitter
i

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्ची रोती नजर आ रही है। वीडियो में बच्ची की मां पढ़ाने के लिए उसे डांट रही है और बच्ची रो रही है। इस वीडियो पर कई लोगों ने बच्चों के साथ इस तरह के व्यवहार की आलोचना करते हुए इस वीडियो को जमकर शेयर किया था। लेकिन इस मामले में अब पता चला है कि यह बच्ची मशहूर बॉलीवुड गायक तोशी और शारिम साबरी की भांजी है।

बुधवार को अपने फेसबुक पेज पर तोशी और शारिम साबरी ने एक वीडियो संदेश शेयर कर इस वायरल वीडियो के बारे में अपनी बात रखी। वीडियो में तोशी और उनके भाई अपनी भतीजी और उसकी आदतों और शरारतों के बारे में भी बताते नजर आ रहे हैं।

फोटोः Facebook
फोटोः Facebook

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद विराट कोहली, शिखर धवन, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे मशहूर क्रिकेटरों ने भी इसे शेयर कर अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ सख्ती नहीं करने की नसीहत दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 23 Aug 2017, 2:21 PM