विराट-अनुष्का का दिल्ली में रिसेप्शन, काली शेरवानी में विराट तो बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का

<p>टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली औरफिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का पहला रिसेप्शन गुरुवार को दिल्ली में हुआ। ये रिसेप्शन दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में हुआ।</p>

<p>फोटो सोशल मीडिया</p>

फोटो सोशल मीडिया

user

नवजीवन डेस्क

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का पहला रिसेप्शन गुरुवार को दिल्ली में हुआ। दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में हुए इस आयोजन से पहले नवविवाहित जोड़ी ने मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाए।

इस दौरान विराट-अनुष्का ब्लैक और रेड के कॉम्बिनेशन में दिखे। विराट ने जहां काले रंग की शेरवानी पहनी थी, वहीं अनुष्का शर्मा लाल-सुनहरे रंग की बनारसी साड़ी में दिखीं। अनुष्का ने गले में हीरे का चोकर और बड़े से झुमके भी पहन रखे थे।

विराट-अनुष्का का दिल्ली में रिसेप्शन, काली शेरवानी में विराट तो बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का

इस रिसेप्शन में शामिल खास मेहमानों में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल थे। उन्होंने रिसेप्शन में पहुंचकर विराट-अनुष्का को बधाई दी। विराट-अनुष्का ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया था।

विराट-अनुष्का का दिल्ली में रिसेप्शन, काली शेरवानी में विराट तो बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का

विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान का नाम है।

विराट-अनुष्का का दिल्ली में रिसेप्शन, काली शेरवानी में विराट तो बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का

खबरें हैं कि शादी और रिसेप्शन की रस्मों से निबटकर विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान अनुष्का उनके साथ ही होंगी और नए साल का जश्न दक्षिण अफ्रीका में मनाएंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। इसके बाद वे एक फिल्म के लिए मुंबई में शाहरुख खान के साथ शूटिंग शुरू करेंगी। जबकि विराट दो महीने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही रहेंगे। वहां टीम इंडिया को तीन टेस्ट, छह वन डे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।

विराट-अनुष्का का दिल्ली में रिसेप्शन, काली शेरवानी में विराट तो बनारसी साड़ी में दिखीं अनुष्का

यह भी खबरें हैं कि विराट और अनुष्का इसी महीने मुंबई के वर्ली इलाके में एक सी-फेसिंग फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फ्लैट 35वें फ्लोर पर है। विराट ने पिछले साल ही ओंकार-1973 बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था। यह 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia