एशियन गेम्स 2026: भारत को चौथा पदक, शूटिंग में सिल्वर के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका ने जीता कांस्य
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है।

शूटिंग में सिल्वर के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या 4 कर दी।
भारत के शुरुआती तीनों पदक शूटिंग में आए, जिसमें पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम का सिल्वर भी शामिल है।
रुद्राक्ष पाटिल ने 631.8 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया और व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई।
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस मेडल के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है।
भारत की सुचिका तरियाल को एशियाई खेलों की मिश्रित मार्शल आर्ट की महिला पारंपरिक 60 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टियो के खिलाफ शिकस्त से कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिलाओं की 60 किग्रा MMA सेमीफाइनल के आखिरी राउंड में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने कई किक्स लगाईं। अंतिम बजर बजने के बाद सुचिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर छलांग लगाकर उसे जमीन पर गिरा दिया। रेफरी को एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा।
इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए। चीन ने 1899.0 अंकों के साथ गोल्ड, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1884.2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रुद्राक्ष पाटिल ने क्वालिफिकेशन में 631.8 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु ढिल्लों 630 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। दोनों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया।
इससे पहले शूटिंग में इलावेनिल वलारिवन ने भी दो सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदक अभियान की शानदार शुरुआत की थी। अब सुचिका के कांस्य के साथ भारत के खाते में तीन सिल्वर और एक कांस्य समेत कुल चार पदक हो गए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
