सिडनी वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हराया, रोहित शर्मा की शतकीय पारी भी नहीं आई काम

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 289 रनों की मजबूत चुनौती रखी थी। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद 9 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 289 रनों की मजबूत चुनौती रखी थी। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद 9 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 129 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 133 रनों की पारी खेली। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 51 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। धोनी ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए झाए रिचर्डसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जेसन बेहरेनडोर्फ और मार्कस स्टोइनिस के हिस्से दो-दो विकेट आए। पीटर सिडल ने एक सफलता हासिल की। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उसने 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 288 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को यहां तक पहुंचाने में पीडर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा (59) और शॉन मार्श (54) ने मुख्य भूमिका निभाई। इनके अलावा मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 47) ने भी अहम योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा के हिस्से एक विकेट आया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia