घरेलू मैच में बीसीसीआई के ‘लोगो’ का इस्तेमाल, अश्विन पर लग सकता है भारी जुर्माना

कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल में अश्विन जब अपनी टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने बीसीसीआई के लोगो वाला हेलमेट पहना था। मैच रैफरी चिन्मय शर्मा उन पर जुर्माना लगा सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु की तरफ से खेल रहे भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रविचंद्रन अश्विन पर घरेलू मैच में बीसीसीआई का ‘लोगो’ इस्तेमाल करने कारण जुर्माना लग सकता है। कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल में अश्विन जब अपनी टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने बीसीसीआई के ‘लोगो’ वाला हेलमेट पहना था। मैच रैफरी चिन्मय शर्मा उन पर जुर्माना लगा सकते हैं।

बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने कहा कि यह मैच रैफरी पर निर्भर है कि वह अश्विन पर जुर्माना लगाते हैं या नहीं, लेकिन नियमों के मुताबिक उन्होंने बोर्ड के कपड़ों संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है इसलिए उन पर जुर्माना लगना चाहिए।


अधिकारी ने कहा, “कपड़ों के संबंध में जो नियम हैं उनके मुताबिक अगर आप राष्ट्रीय टीम वाला हेलमेट ही घरेलू क्रिकेट में पहनना चाहते हैं तो आपको बीसीसीआई के लोगो को छुपाना होगा। मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों को लंबे समय से इस बारे में जानकारी दी जा रही है और अगर कोई गलती करता है तो उस पर मैच रैफरी द्वारा जुर्माना लगाया जाना चाहिए।” इसी मैच में मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल ने भी बीसीसीआई के लोगो वाला हेलमेट भेजा लेकिन उन्होंने टेप से उसे छुपा लिया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia