खेल: RCB को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर और मुंबई में धोनी को ऐसे किया जाएगा सम्मानित

आरसीबी का अगला मैच केकेआर के खिलाफ है। इससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आई और मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में एमएस धोनी को सम्मानित किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

IPL 2023: आरसीबी को झटका, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर

आरसीबी का अगला मैच केकेआर के खिलाफ है। इससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आई। रजत पाटीदार चोट के कारण आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रूपये में ख़रीदा था। वह पहले मैच में नहीं खेले थे, उनके जाना टीम के लिए बड़ी परेशानी है। टीम में शामिल विदेशी गेंदबाज रीस टोपले भी चोटिल है, वह कोलकाता स्लिंग पहनकर पहुंचे थे। उनके कंधा चोटिल है। हालांकि टोपले टीम के साथ है, लेकिन रजत पाटीदार टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।

आरसीबी ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा- दुर्भाग्य से हमारी टीम में शामिल रजत पाटीदार चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम उनकी रिकवर में हर संभव मदद करेंगे। कोच और मैनेजमेंट ने अभी उनके रिप्लेसमेंट को फाइनल नहीं किया है। आईपीएल शुरू होने से पहले ही आरसीबी को झटका लगा था। विल जैक्स चोटिल होकर बाहर हो गए थे, उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल टीम के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले ही आरसीबी को झटका लगा था। विल जैक्स चोटिल होकर बाहर हो गए थे, उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल टीम के लिए खेल रहे हैं।

आईपीएल 2023: आकाश चोपड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए

आईपीएल 2023 में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इस लीग के पहले सप्ताह के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 45 वर्षीय चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी का अपडेट दिया और कहा कि उन्हें हल्के लक्षण हैं और वह कुछ दिनों के लिए कमेंट्री से अलग रहेंगे। चोपड़ा ने मंगलवार को ट्वीट किया, "कोरोना ने काट एंड बोल्ड किया। सी वायरस ने फिर संक्रमित किया। हल्के लक्षण हैं.सभी कुछ नियंत्रण में है।"

उन्होंने साथ ही कहा, "कुछ दिन के लिए कमेंट्री ड्यूटी से अलग रहूंगा लेकिन मजबूती से वापसी करूंगा टाटा आईपीएल।" चोपड़ा आईपीएल के डिजिटल प्रसारक जियोसिनेमा के सितारों से सुसज्जित कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं जो 31 मार्च से शुरू हुआ है। पूर्व क्रिकेटर कमेंट्री ही नहीं बल्कि अन्य शोज का भी हिस्सा हैं इसलिए आयोजक और प्रसारक सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चोपड़ा पर नजदीकी नजर रखेंगे।


धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में जहां लगाया था वर्ल्ड कप विनिंग छक्का, वहीं बनेगा विजय स्मारक

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में एमएस धोनी को सम्मानित किया जाएगा। स्टेडियम के उसी स्टैंड पर एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा, जहां धनी ने साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल में विनिंग छक्का लगाया था। टीम इंडिया ने 2 अप्रैल 2011 को अपना दूसरा विश्वकप जीता था। श्रीलंका को फाइनल में हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। इसी मैच में धोनी ने विनिंग सिक्सर लगाया था, जो हर क्रिकेट फैन की यादों में आज भी जिंदा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन उस सीट को रिजर्व करेगा जहां धोनी का सिक्स गिरा था। उस पल की याद में उस स्टैंड पर धोनी का स्मारक बनाया जाएगा।

आईपीली में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ है। यह मुकाबला 8 मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। काफी समय बाद ऐसा होगा जब धोनी वानखेड़े में आएंगे। टीम इंडिया को विश्वकप दिलाने, और स्मारक बनने के अवसर पर धोनी को स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। स्मारक बनने का प्रस्ताव 2020 में दिया गया था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट अमोल काले ने कहा कि एमसीए अपेक्स कॉउंसिल ने फैसला लिया है कि वानखेड़े स्टैंड्स में 2011 की जीत का छोटा सा जश्न मानाने के लिए स्मारक बनाया जाएगा। यह स्मारक उस स्टैंड पर बनेगा जहां धोनी ने विनिंग सिक्स जाकर गिरा था। हम धोनी से अपील करेंगे कि वह खुद इस स्मारक का उद्घाटन करें। उम्मीद है कि 8 अप्रैल को धोनी मैच के लिए जब वानखेड़े में होंगे, तब इसका उद्घाटन होगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है।

चोटिल नडाल मोंटे कार्लो में फ्रेंच ओपन का अभ्यास टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे

22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह फ्रेंच ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट मोंटे कार्लो मास्टर्स से हट रहे हैं क्योंकि अभी वह अपने कूल्हे की चोट से उबर रहे हैं। मोंटे कार्लो मास्टर्स 8 से 16 अप्रैल तक आयोजित होगा जिसके साथ ही क्ले कोर्ट सत्र की शुरूआत होगी। 14 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल को मोंटे कार्लो मास्टर्स में काफी कामयाबी मिली है। नडाल ने ट्वीट किया: "मैं ऊंचे स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अभी तक तैयार नहीं हूं। मैं अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मोंटे कार्लो में नहीं खेल पाऊंगा।"

36 वर्षीय नडाल ने कहा कि उनकी तैयारी प्रक्रिया जारी रहेगी और वह जल्द वापसी की उम्मीद करते हैं। नडाल इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से हारने के बाद से एक्शन से बाहर हैं। नडाल ने इस दौरान अपनी चोट को बढ़ा लिया था। स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने बाएं पैर की चोट के कारण इंडियन वेल्स मास्टर्स और मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था। पिछले महीने मोंटे कार्लो मास्टर्स के ड्रा समारोह में टूर्नामेंट निदेशक डेविड मैसी ने कहा था कि नडाल ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए साइन किया है। हालांकि नडाल ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अपनी वापसी का कोई निर्दिष्ट समय नहीं बता सकते।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */