IPL में बड़ा उलटफेर! MI और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी, जानें किसे कितने पैसे मिलेंगे?
पिछले सीजन एमआई के कप्तान रहे हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में चले जाएंगे, जबकि टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई में शामिल होंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले एक बड़े प्लेयर ट्रेड में, मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली पूरी कर ली है।
पिछले सीजन एमआई के कप्तान रहे हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में चले जाएंगे, जबकि टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई में शामिल होंगे।
किसे कितने पैसे मिलेंगे?
पंड्या पंजाब में 18 करोड़ रुपये की फीस पर शामिल होंगे, जो उनकी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जबकि अर्शदीप एमआई में 18 करोड़ रुपये में शामिल होंगे।
पंड्या का एमआई के साथ कैसा रहा सफर?
पंड्या के ट्रेड ने एमआई के साथ उनके दूसरे कार्यकाल को खत्म कर दिया है। 2015 में पहली बार एमआई में शामिल होने के बाद, पंड्या लीग के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक बन गए, जिन्होंने 2015 और 2017 में टीम के खिताब जीतने वाले कैंपेन के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया।
एमआई के साथ सात सीजन के बाद, पंड्या आईपीएल 2022 से पहले गुजरात टाइटन्स (जीटी) में चले गए और कप्तान के तौर पर पहले सीजन में ही टीम को चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में जीटी 2023 का फाइनल भी खेली थी। हार्दिक 2024 में एमआई में कप्तान के तौर पर लौटे थे।
हार्दिक के आईपीएल करियर पर गौर करें तो 162 मैचों में उन्होंने 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं।
शुरू से ही पंजाब के साथ जुड़े रहे अर्शदीप
वहीं, अर्शदीप सिंह 8 सीजन के बाद पंजाब से मुंबई में जा रहे हैं। अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स से ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अर्शदीप लीग में बाएं हाथ के श्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में एक हैं। वह 96 मैचों में 111 विकेट ले चुके हैं और पंजाब के सफलतम गेंदबाज हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
