कॉमनवेल्थ गेम्स LIVE: भारत की झोली में एक और स्वर्ण, शूटर हीना ने दिलाया 11वां गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हीना सिद्धू ने भारत को स्वर्ण पदक दिला दिया है। इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 11 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Apr 2018, 4:34 PM

महिला हॉकी: भारतीय टीम ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया है

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच को भारतीय टीम ने 1-0 से जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम तीन अंकों के साथ सेमीफाइन में पहुंच गई है।

10 Apr 2018, 4:28 PM

महिला हॉकी: भारत 1-0 से आगे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने 48वें मिनट में पहला गोल किया है। इसके साथ ही भारत ने साउथ अफ्रीका पर 1-0 से बढ़त बना ली है। वंदाना ने कप्तान रानी को पास किया और रानी ने बिना किसी गलती के पास को गोल में बदल दिया।

10 Apr 2018, 4:05 PM

महिला हॉकी: भारत का साउथ अफ्रीका से मुकाबला जारी

भारत का साउथ अफ्रीका से मुकाबला जारी है। पहले हाफ तक स्कोर 0-0 से बराबर पर रहा है। वंदना और दीपिका की कोशिशों के बावजूद अब तक भारतीय टीम गोल करने में नाकाम रही है।


10 Apr 2018, 3:34 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन कपूर ने बधाई दी

10 Apr 2018, 3:31 PM

महिला हॉकी: भारत का साउथ अफ्रीका से मुकाबला जारी

भारतीय महिला हॉकी टीम का साउथ अफ्रीका से मुकाबला जारी है। पहला क्वार्टर खत्म होने तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, स्कोर 0-0 से बराबर पर रहा।


10 Apr 2018, 2:09 PM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हीना सिद्धू को बधाई दी

10 Apr 2018, 1:44 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स: अब तक भारत के खाते में 20 मेडल आ चुके हैं

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक 11 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज के साथ 20 मेडल हासिल किए हैं। मेडल टैली में भारत तीसरे नंबर पर है।


10 Apr 2018, 1:25 PM

मुक्केबाजी: अमित पंघाल पुरुषों के 46-49 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे

अमित पंघाल ने पुरुषों की 46-49 किलोग्राम वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही अमित ने ब्रॉन्ज मेडल भी पक्का कर लिया है।

10 Apr 2018, 1:07 PM

मुक्केबाजी: नमन तंवर पुरुषों के 91 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के मुक्केबाज नमन तंवर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 91 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में नमन ने सामोआ के फ्रैंक मासोए को 5-0 से मात दी।


10 Apr 2018, 1:02 PM

खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दी हीना सिद्धू को बधाई

10 Apr 2018, 1:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीना सिद्धू को बधाई दी


10 Apr 2018, 12:49 PM

अमिताभ बच्चन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी

10 Apr 2018, 12:44 PM

भारतीय महिला कांग्रेस ने हीना सिद्धू को बधाई दी


10 Apr 2018, 12:22 PM

हीना सिद्धू को रणदीप सुरजेवाला ने दी बधाई

10 Apr 2018, 12:21 PM

गोल्ड मेडल जीतने पर हीना सिद्धू को राष्ट्रपति ने दी बधाई


10 Apr 2018, 12:07 PM

शूटिंग में हीना सिद्धू ने भारत को दिलाया 11वां गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत के लिए शूटिंग से अच्छी खबर आई है। 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हीना सिद्धू ने गोल्ड जीता है। इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की कुल संख्या 11 हो गई है। हीना ने फाइनल में रिकॉर्ड 38 अंक मिले। इससे पहले हीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia