FIFA: बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची अर्जेंटीना, केप वर्डे ने छुड़ाए पसीने, एक्स्ट्रा टाइम में बड़ी मुश्किल से मिली जीत

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना एक बड़े उलटफेर से बाल-बाल बच गई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में उसने केप वर्डे की टीम को एक्स्ट्रा टाइम तक चले एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात देकर राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली।

फोटो: FIFA
i

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बाल-बाल बच गया। मियामी स्टेडियम में रोमांच से भरपूर मुकाबले में अर्जेंटीना ने काबो वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। ये जीता आसान नहीं रही, अर्जेंटीना के इस दौरान पसीने छूट गए।

केप वर्डे ने पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना के ऊपर दबाव बनाए रखा और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में जाकर निकल सका। निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। हालांकि, अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस अपना ही गोल (आत्मघाती गोल) कर बैठे, जिसके चलते पहली बार विश्व कप में शामिल हुई काबो वर्डे के यादगार सफर पर विराम लग गया।

29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने किया पहला गोल

मुकाबले में अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। हालांकि, मैच के 29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। लिसेंड्रो मार्टिनेज के बेहतरीन पास को मेसी ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका।

दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही केप वर्डे ने मैच के 59वें मिनट में गोल करते हुए हर किसी को चौंका दिया। डेरॉय डुआर्टे ने बॉक्स के नीचे एक शानदार ड्राइव्ड शॉट लगाकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना की ओर से 92वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज ने दूसरा गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

एक्स्ट्रा टाइम के दौरान बदल पूरा खेल

हालांकि, केप वर्डे के लिए 103वें मिनट में सिडनी लोप्स काब्रेल ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। काबो वर्डे के बेहतरीन खेल को देखकर अर्जेंटीना पर उलटफेर का खतरा मंडरा रहा था। मैच का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय लिया गया। मैच के 111वें मिनट में कॉर्नर पर मिले मौके पर मेसी ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन काबो वर्डे के डिने बोर्गस बचाव करने की कोशिश में अपना ही गोल कर बैठे।

केप वर्डे ने इसके बाद गोल करने के दो और प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी। मैच की आखिरी सीटी बजने के साथ ही काबो वर्डे के खिलाड़ी भावुक भी नजर आए।