FIFA: केप वर्ड को हराने में Uruguay के भी छूटे पसीने, 136 सेकंड में इस खिलाड़ी ने किया कमाल, 60 साल में पहली बार हुआ ऐसा
पहली बार विश्व कप खेल रही केप वर्ड ने पहले मैच में Spain से ड्रॉ के बाद अब दो बार की विश्व विजेता Uruguay को भी 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

करीब साढ़े पांच लाख की आबादी वाले देश Cape Verde ने फुटबॉल विश्व कप 2026 में लगातार दूसरे मुकाबले में सबको चौंका दिया। पहली बार विश्व कप खेल रही इस टीम ने पहले मैच में Spain से ड्रॉ के बाद अब दो बार की विश्व विजेता Uruguay को भी 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस नतीजे के बाद केप वर्ड के खाते में दो अंक हो गए हैं और टीम अभी भी अगले चरण में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है।
Varela ने किया कमाल
मुकाबले में एक समय केप वर्ड 1-2 से पीछे था और हार का खतरा साफ दिखाई दे रहा था। ऐसे में 57वें मिनट में Hélio Varela को मैदान पर उतारा गया। उन्होंने मैदान में आने के महज 136 सेकंड बाद ही अपनी छाप छोड़ दी। 60वें मिनट में उन्होंने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। यह गोल मुकाबले का सबसे महत्वपूर्ण गोल साबित हुआ। खास बात यह रही कि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल भी था।
केप वर्ड ने मुकाबले में बढ़त भी सबसे पहले हासिल की थी। 21वें मिनट में पिना ने शानदार फ्रि किक को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल के साथ केप वर्ड ने विश्व कप इतिहास में एक अनोखा अध्याय भी जोड़ दिया। वह विश्व कप में अपना पहला गोल फ्री किक से करने वाली टीम बन गई। इससे पहले किसी टीम ने ऐसा कारनामा 1966 में किया था।
हालांकि पहले हाफ की समाप्ति से पहले उरुग्वे ने वापसी कर ली। उसने पहले बराबरी का गोल किया और फिर अतिरिक्त समय में एक और गोल दागकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। पहले हाफ का अंत उरुग्वे की बढ़त के साथ हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में केप वर्ड ने शानदार संघर्ष दिखाया और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त कराया।
पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले गोलकीपर Vozinha के लिए यह मैच भावनात्मक रूप से भी बेहद खास रहा। उनकी मां दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
