FIFA World Cup: रूनी का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 2 गोल पीछे हैं इंग्लैंड का ये स्ट्राइकर, आज ईरान से होगा सामना

इंग्लैंड के लिए 75 मैचों में केन के 51 गोल हैं और रूनी के 53 गोल हैं, जिनसे वह सिर्फ दो गोल पीछे हैं। अगर इंग्लैंड को इस विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करना है, तो उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

IANS
IANS
user

नवजीवन डेस्क

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज इंग्लैंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत ईरान के खिलाफ करेगी। ग्रुप-बी के इस पहले मैच की बाधा इंग्लिश टीम आसानी से पार करना चाहेगी। इंग्लैंड को ईरान की चुनौती को हल्के में नहीं लेना होगा क्योंकि एशिया की इस दिग्गज टीम ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में अपने ग्रुप में टॉप किया था। उसके ग्रुप में साउथ कोरिया की टीम भी थी।

आज के मैच में इंग्लैंड के कप्तान और स्ट्राइकर हैरी केन की नजर कतर विश्व कप में वेन रूनी के इंग्लैंड के सर्वकालिक गोल स्कोरिंग रिकॉर्ड पर है। इंग्लैंड के लिए 75 मैचों में केन के 51 गोल हैं और रूनी के 53 गोल हैं, जिनसे वह सिर्फ दो गोल पीछे हैं। अगर इंग्लैंड को इस विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करना है, तो उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार केन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'उम्मीद है कि मैं इस रिकार्ड को जल्द से जल्द तोड़ दूंगा।' केन ने मार्च 2015 में लिथुआनिया के खिलाफ एक खेल में रूनी की जगह लेने पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, 78 सेकेंड बाद एक गोल के साथ उन्होंने अपनी शुरूआत की। 29 वर्षीय ने रूस में 2018 में छह गोल करने के बाद गोल्डन बूट जीता और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। केन ने आगे बताया, "मैं वेन के साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक था और वह एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, हर कोई उनके साथ खेलना चाहेगा। मैंने उन्हें प्रमुख टूर्नामेंटों में खेलते हुए देखा है और उनके करीब होना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।"


फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम तकरीबन हर बार दावेदारों में से एक होती है। मगर, उसको अपनी दूसरा ट्रोफी जीतने का इंतजार पिछले 56 साल से है। उसने 1966 में अपना इकलौता खिताब जीता था। 'थ्री-लायंस' के नाम से मशहूर इस टीम में इस बार भी कई कमाल के खिलाड़ी शामिल हैं। हैरी केन, रहीम स्टर्लिंग, जूड बेलिंघम, बुकायो साका, ल्युक शॉ, मार्कस रैशफोर्ड का खेल तो दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों को पसंद है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia