वर्ल्ड कप 2019 LIVE: मोहम्मद शमी की हैट्रिक के बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन से हराया

भारत ने शनिवार को द रोज बाउल मैदान पर खेले गए मैच में अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में 11 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रनों पर रोक दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

22 Jun 2019, 11:01 PM

मोहम्मद शमी की हैट्रिक के बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन से हराया

भारत ने शनिवार को द रोज बाउल मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में 11 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रनों पर रोक दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए और 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर हो गए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 52स रहमत शाह ने 36, गलुबदीन नैब ने 27 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने हेट्रिक ली।


इससे पहले, भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। केदार जाधव ने 52, लोकेश राहुल ने 30, विजय शंकर ने 29, महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रनों का योगदान दिया।
अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नैब और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए। मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, राशिद खान, रहमत शाह को एक-एक विकेट मिला।

22 Jun 2019, 10:57 PM

अफगानिस्तान को आठवां झटका, आखिरी ओवर में शमी ने नबी को चलता किया

मैच पर टीम इंडिया ने पकड़ मजबूत कर ली है। अफगानिस्तान ने 9 विकेट खो दिए हैं। अफगानिस्तान को 2 बाल में 12 रन चाहिए

22 Jun 2019, 10:32 PM

अफगानिस्तान को सातवां झटका, राशिद खान को चहल ने चलता किया

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। यह मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने अपना सातवां विकेट भी खो दिया है। राशिद खान 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।


22 Jun 2019, 10:14 PM

अफगानिस्तान को छठा झटका, जादरान 21 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। यह मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने अपना छटा विकेट भी खो दिया है। अफगानिस्तान को अभी भी 51 बॉल में 59 रन की दरकार है।

22 Jun 2019, 10:11 PM

रोमांचक हुआ भारत-अफगानिस्तान का मैच, 54 बॉल में 60 रन की दरकार

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। यह मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। अफगानिस्तान को 54 बॉल में 60 रनकी दरकार है।


22 Jun 2019, 10:00 PM

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 292 रनों का लक्ष्य, कप्तान केन विलियमसन ने खेली 148 रनों की पारी

विश्व कप में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। दूसरा मैच न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 292 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 148 रन बनाए।

22 Jun 2019, 9:41 PM

अफगानिस्तान को पांचवां झटका, असगर अफगान को चहल ने चलता किया

अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा है। असगर अफगान को चहल ने चलता कर दिया है। अफगानिस्तान को अभी भी 90 रनों की दरकार है।


22 Jun 2019, 9:27 PM

बुमराह ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान का 2 विकेट चटकाया

आखिरकार भारत 12 ओवर के बाद अफगानिस्तान की जमी हुई जोड़ी को तोड़ने में कामयाब हुआ। जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके देकर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। बुमराह ने पहले 36 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे रहमत शाह को आउट किया और फिर हश्मतुल्लाह शाहिदी को अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर पैवेलियन भेज दिया। 32 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 116/4 है। मोहम्मद नबी और असगर अफगान क्रीज पर मौजूद हैं।

22 Jun 2019, 8:52 PM

27 ओवर समाप्त, अफगानिस्तान का 2 विकेट पर स्कोर 100 के पार

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं।


22 Jun 2019, 8:41 PM

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, रोस टेलर 69 रन बनाकर आउट

आज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहा है। न्यूजलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। रोस टेलर 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बना लिए हैं।

22 Jun 2019, 8:20 PM

भारत को पंडया ने दिलाई दूसरी सफलता, नईब को शंकर के हाथों कैच कराया

अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है। कप्तान गुलबद्दीन नईब 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नईब को पंडया ने विजय शंकर के हाथों कैच कराया। अफगानिस्तान ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है।


22 Jun 2019, 7:59 PM

अफगानिस्तान का स्कोर 50 के पार, भारत ने दिया है 224 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान ने 12 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं।

22 Jun 2019, 7:33 PM

अफगानिस्तान को पहला झटका, हजरतुल्लाह को 10 रन पर शमी ने बोल्ड किया

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान को पहला झटका लगा है। हजरतुल्लाह जजई 10 रन बनाकर आउट हुए। जजई को शमी ने बोल्ड किया।


22 Jun 2019, 7:03 PM

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, हजरतुल्लाह और नईब मैदान पर

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान की तरफ से हजरतुल्लाह और नईब पारी की शुरुआत करने आए हैं। अफगानिस्तान ने 6 ओवर में 18 रन बना लिए हैं।

22 Jun 2019, 6:31 PM

टीम इंडिया के सभी धुरंधर धराशाई, अफगानिस्तान टीम को दिया सिर्फ 225 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर आईसीसी विश्व कप-2019 में द रोज बाउल मैदान पर खेले जा रहे मैच में भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 224 रनों पर ही रोक दिया। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। केदार जाधव ने 52, लोकेश राहुल ने 30, विजय शंकर ने 29, महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नैब और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए। मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, राशिद खान, रहमत शाह को एक-एक विकेट मिला।


22 Jun 2019, 6:23 PM

भारत को छठा झटका, पांडया सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे

अफगानिस्तान के आगे सभी भारतीय बल्लेबाज पस्त नजर आ रह हैं। धोनी के बाद पांडया भी सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

22 Jun 2019, 6:16 PM

न्यूजीलैंड को पहले ओवर में 2 बड़े झटके, मुनरो और गुप्टिल आउट

विश्व कप में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। दूसरा मैच न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को पहले ओवर में ही दो बड़े झटके लगे हैं। कोर्टेल ने पहले ही ओवर में कोलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल आउट किया।


22 Jun 2019, 6:01 PM

भारत को पांचवां बड़ा झटका, एमएस धोनी 28 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। एमएस धोनी 28 रन बनाकर राशिद खान के हाथों आउट हुए। भारत ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं।

22 Jun 2019, 5:56 PM

धोनी-जाधव की जोड़ी ने संभाली भारत की पारी, स्कोर 200 के करीब

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पाचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने चार विकेट खो दिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल धोनी और जाधव की जोड़ी मैदान पर है। भारत ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन बना लिए हैं।


22 Jun 2019, 5:49 PM

न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा मुकाबला, कैरेबियाई टीम का टॉस जीत कर फिल्डिंग का फैसला

22 Jun 2019, 5:21 PM

धोनी-जाधव की जोड़ी ने संभाली भारत की पारी, स्कोर 200 के करीब

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने चार विकेट खो दिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल धोनी और जाधव की जोड़ी मैदान पर है। भारत ने 36 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं।


22 Jun 2019, 5:05 PM

भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136 रन पहुंचा।

22 Jun 2019, 4:47 PM

भारत का तीसरा विकेट गिरा, विजय शंकर 29 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत को 122 रन पर तीसरा झटका लगा है। विजय शंकर 41 गेंदों में 29 रन बनाकर रहमत शाह की गेंद पर आउट हुए। अंपायर के फैसले के खिलाफ विजय शंकर ने लिया रिव्यू था, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया।


22 Jun 2019, 4:32 PM

विराट कोहली का अर्धशतक पूरा, भारत की धीमी शुरुआत

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। विराट कोहली का अर्धशतक पूरा हो गया है। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107 रन पहुंचा।

22 Jun 2019, 4:23 PM

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86 पर 2

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/2 है। कोहली और विजय शंकर क्रीज पर मौजूद हैं।


22 Jun 2019, 4:10 PM

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/2

भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/2 है। कोहली और विजय शंकर क्रीज पर मौजूद हैं।

22 Jun 2019, 3:59 PM

भारत को लगा एक और झटका, केएल राहुल का भी गिरा विकेट

भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया है। केएल राहुल 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64 रन पहुंचा।


22 Jun 2019, 3:46 PM

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर पहुंचा 49, कोहली और केएल राहुल क्रीज पर

भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज धीरे-धीरे गेंदबाजों पर अपनी पकड़ बनाते नजर आ रहे हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/1 है। कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

22 Jun 2019, 3:27 PM

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9

भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। पांच ओवर के बाद भारत ने 9रन बनाए हैं। जबकि एक विकेट भी गिर चुकी है।


22 Jun 2019, 3:17 PM

भारत को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट

भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। भारत को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट।

22 Jun 2019, 3:09 PM

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शुरू की भारत की पारी

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत की है।


22 Jun 2019, 2:34 PM

भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

22 Jun 2019, 2:14 PM

मोहम्मद शमी अफगानिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेंगे

मोहम्मद शमी अफगानिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेंगे। मोहम्मद शमी की आज क्रिकेट में वापसी हो रही है, वह भी बड़े स्तर पर। वह लंबे समय से पारिवारिक उलझनों में घिरे रहे हैं। वहीं चोटिल विजय शंकर को लेकर अच्छी खबर आ रही है कि वे फिट हैं।


22 Jun 2019, 1:54 PM

स्टेडियम के बाहर भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रशंसकों का लगा जमवाड़ा

22 Jun 2019, 1:13 PM

भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला आज, टीमें इस प्रकार

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर)।


22 Jun 2019, 12:28 PM

अफगानिस्तान को अब तक पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है

अफगानिस्तान पिछले साल विश्व कप क्वालीफायर और एशिया कप में किए गए अपने जादुई प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं हो पाया है। अब तक उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

22 Jun 2019, 12:28 PM

लोकेश राहुल-रोहित शर्मा पर रहेगा ओपनिंग का दारमोदार

शिखर धवन के बाहर होने और भुवनेश्वर कुमार जैसे प्रमुख खिलाड़ी के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को थोड़ी चिंता हुई है लेकिन धवन के स्थान पर लोकेश राहुल ने जिस तरह का खेल दिखाया था, उससे यह चिंता थोड़ी कम हुई होगी।


22 Jun 2019, 11:20 AM

अफगानिस्तान के खिलाफ ‘विराट’ जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को शीर्ष क्रम ने लगातार अच्छी शुरूआत दिलाई है और गेंदबाजी एवं फील्डिंग में भी टीम ने अनुशासित प्रदर्शन किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */